फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

Tue, 08 Sep 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
1 of 7
दिनदिहाड़े बदमाश बैंक में घुसे, सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी और 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तस्वीरों में मामला।

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

2 of 7
बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के गार्ड को गोली मार कर 50 लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात हरियाणा के हिसार में घटी। जिले के बालसमंद रोड पर रावलवास खुर्द मोड़ के नजदीक सोमवार दोपहर बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के गार्ड को गोली मार कर 50 लाख रुपये लूट लिए। बैंक के कर्मचारी कार में ग्रामीण शाखाओं को कैश की डिलीवरी करने जा रहे थे।

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

3 of 7
पुलिस और बैंक के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल गार्ड को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाकर राजस्थान पुलिस को भी अलर्ट किया लेकिन शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा। लुटेरे कैश के साथ गार्ड की दोनाली डोगा बंदूक भी ले गए। पुलिस का मानना है कि रैकी कर लूट को अंजाम दिया गया है। ऐसे में बैंक के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच की गई। इसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिनके स्कैच बनवाए जाएंगे।

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

4 of 7
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक हिसार की डिफेंस कॅलोनी स्थित शाखा से दोपहर करीब सवा 12 बजे सहायक मैनेजर अशोक वर्मा बैंक की टाटा इंडिका गाड़ी में 60 लाख रुपये लेकर बैंक की ग्रामीण शाखाओं में सप्लाई करने निकले थे। गाड़ी को चालक रविंद्र चला रहा था और उसके साथ ही अगली सीट पर बैंक का गार्ड देवीलाल बैठा था। गांव आर्यनगर की बैंक शाखा में 10 लाख रुपये देने के बाद वे शेष कैश गांव रावलवास खुर्द की बैंक शाखा में देने के लिए रवाना हुए।

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

5 of 7
बालसमंद-भादरा रोड पर रावलवास खुर्द के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी ने कार को साइड से टक्कर मारी। बोलेरो जीप को कार के आगे इस तरह अड़ा दिया गया कि चालक रवींद्र को कार को सड़क किनारे रोकना पड़ा। इसी बीच बोलरो जीप से हाथ में पिस्तौल लेकर चार बदमाश उतरे और एक ने कार की अगली सीट पर बैठे गार्ड देवीलाल को गोली मार दी, जो उसकी बाजू पर लगी। बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले कार से नीचे गिरा दिया। इस बीच कार चालक भाग निकला। दो बदमाशों ने सहायक मैनेजर को भी गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

6 of 7
इसी दौरान एक अन्य बदमाश ने कार में पिछली सीट पर रखे दो बैग उठा कर बोलेरो में डाल लिए। इसके बाद चारों बदमाश रावलवास खुर्द सड़क से होते हुए फरार हो गए। मैनेजर ने लूट की सूचना पुलिस व बैंक अधिकारियों की दी तो हड़कंप मच गया। आईजी अनिल कुमार राव, एसपी सतेंद्र गुप्ता, बैंक के क्षेत्रीय मैनेजर दीपक शर्मा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई और राजस्थान पुलिस को भी अलर्ट किया गया। घायल गार्ड देवीलाल को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

Pics: बैंक के गार्ड को गोली मारकर लूट ले गए 50 लाख

7 of 7
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से जिले की अन्य ग्रामीण शाखाओं को हर रोज कैश की डिलीवरी की जाती है। बैंक के क्षेत्रीय मैनेजर दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार को बैंक से 60 लाख रुपये रवाना किए गए थे। अनिल कुमार राव, आईजी हिसार रेंज ने बताया कि पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी है और वाहनों की जांच की जा रही है। बीकानेर के आईजी को फोन पर राजस्थान पुलिस का सहयोग मांगा है। सदर थाना पुलिस वारदात को लेकर छानबीन कर रही है।

Next
AU ऐप में पढ़ें