फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

Fri, 13 Feb 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
बेरहम पुलिस की महिला शिक्षकों से बेरहमी की ये तस्वीरें आपको भी रूला देंगी, शिक्षकों को घसीटते हुए पुलिस वैन में जबरन बैठा दिया गया, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

2 of 6
अपनी मांगों को लेकर शिक्षा सदन का घेराव करने जा रहे कंप्यूटर टीचर्स का विरोध वीरवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान एक टीचर ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसे बचाने को लेकर पुलिस और टीचर्स आमने-सामने हो गए। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने 190 टीचर्स को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

देखिए, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

3 of 6
दोपहर 1:30 बजे हैफेड ग्राउंड से निकलकर कंप्यूटर टीचर्स शिक्षा सदन का घेराव करने निकले थे। इसी दौरान इनमें से अंबाला का एक टीचर राजीव रास्ते में गिर गया। उसे अस्पताल ले जाने के लिए वहां एंबुलेंस नहीं थी। एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन पुलिस ने जिप्सी में ही टीचर को ले जाने की कोशिश की। इस पर कंप्यूटर टीचर्स ने इंकार कर दिया।

देखिए, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

4 of 6
इस दौरान मौके पर सैकड़ों पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए। एसीपी दिलीप कुमार ने टीचर्स को समझाकर शांत कर दिया। अचानक कुछ देर बाद रोहतक के एक कंप्यूटर टीचर उमेश ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। उसे रोकने के लिए आगे आई पुलिस और टीचर्स में धक्कामुक्की शुरू हो गई।

विज्ञापन

देखिए, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

5 of 6
प्रदर्शन के कारण शिक्षा सदन के सामने और चारों तरफ से गुजरने वाले वाहनों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या की कोशिश करने वाले उमेश और नीचे गिरकर चोटिल हुए राजीव को जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, पुलिस ने महिला शिक्षकों को बालों से घसीटा

6 of 6
अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे कंप्यूटर टीचर्स का आरोप है कि पुलिस ने यूनियन के प्रधान बलराम सहित दो को हिरासत में ले लिया। इससे टीचर्स में नाराजगी और बढ़ गई और बाद में दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हुई। टीचर्स का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। हालांकि डीसीपी ने मौके पर लाठीचार्ज से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें