फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद ने ली महिला और 11 साल के बेटे की जान, देखिए किस हाल में मिले शव

Thu, 29 Mar 2018 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट/शहजादपुर
विज्ञापन
1 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
शादी करने की जिद ने महिला और उसके 11 साल के बेटे की जान ले ली। दोनों के शव ऐसी हालत में मिले, तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
विज्ञापन

2 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। शहजादपुर में प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला रेत कर विवाहिता की उसके बच्चे के सामने ही हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए विवाहिता के 11 वर्षीय बेटे का भी गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में छिपा दिया और खुद माथा टेकने के लिए अमृतसर चला गया। वहां से लौटकर उसने दोनों के शवों को घर से सात किमी दूर से गांव बड़ागांव के पास से गुजर रही बेगना नदी की तलहटी में दफना दिया।
विज्ञापन

3 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में हुई विवाहिता कमलप्रीत व सुमित उर्फ नीटू की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई थी। मगर प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाना उसके व ग्यारह साल के बच्चे के लिए मौत का कारण बन गया। वहीं इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पति ने विवाहिता के गायब होने की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस ने विवाहिता के पति से मिले सुराग के बाद शक के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी उगल दी।

4 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पटियाला पंजाब के गांव बल्लोपुर की रहने वाली 31 वर्षीय कमलप्रीत की शादी गणौली के हरजिंदर के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। कमलप्रीत 19 मार्च को सुबह वह अपने पिता के घर गांव बल्लोपुर (पटियाला) जाने की कहकर घर से निकली थी। उसके साथ उनका बेटा 11 वर्षीय राहुल भी था। हरिजंदर ने शाम को कमलप्रीत को फोन किया, तो उसने बताया कि वह अभी शहजादपुर में ही है।
विज्ञापन

5 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
हरजिंदर ने बताया कि इसके बाद कमलप्रीत का फोन बंद हो गया। कई बार लगाने पर भी कमलप्रीत का फोन नहीं लगा। जब पत्नी का पता नहीं चला, तो 21 मार्च को हरजिंदर ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस के अनुसार हरजिंदर को अपनी पत्नी के चरित्र पर बहुत दिनों से संदेह था। इसलिए उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे को गायब करने में सुमित उर्फ नीटू का हाथ हो सकता है। नीटू कैटरिंग का काम करता था। वह शादियों में वेटर का कार्य करता था।
विज्ञापन

6 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
हरजिंदर ने बताया कि गणौली में करीब एक साल पहले एक शादी हुई थी। इसमें कमलप्रीत भी गई थी। वहीं पर कमलप्रीत की मुलाकात नीटू से हुई और फिर दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इस जानकारी के बाद पुलिस ने नीटू की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि नीटू अपने रिश्तेदारों के पास यमुनानगर जिले के गांव सैदोपुर में हो सकता है। पुलिस ने दो दिन पहले सैदोपुर में दबिश दी तो नीटू वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने सैदोपुर गांव के सरपंच को मामला बताया तो उसने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

7 of 10
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली की आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने भी नीटू को दबोच लिया। मंगलवार सुबह नीटू को शहजादपुर थाने लाया गया। यहां पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीटू ने दोनों की हत्या कर दी है और शव नदी की तलहटी में दबा दिए हैं। पूछताछ में नीटू ने पुलिस को बताया कि अपनी प्रेमिका कमलप्रीत और उसका बच्चा 19 मार्च को उसके पास आए थे। 20 मार्च को कमलप्रीत ने शादी की जिद की तो वह आपे से बाहर हो गया।

8 of 10
सांकेतिक चित्र
बात ज्यादा बढ़ी तो उसने गुस्से में आकर 20 मार्च की शाम को ही कमलप्रीत का मर्डर किया और उसके बच्चे का मर्डर कर दिया। उसने शवों को घर में छिपा दिया। वह गांव में अपने घर में अकेला रहता था। इसलिए किसी को इस बारे में पता नहीं चला। इसके बाद वह 20 मार्च को ही अमृतसर स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए चला गया। 21 मार्च को गांव लौटा। रात में दोनों के शवों को बेगना नदी में ले जाकर दफना दिया। वहां से वह यमुनानगर के कस्बा सढौरा के गांव सैदोपुर अपने नाना के घर चला गया।

9 of 10
बरामद किए शव
आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए शव
वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ राजबीर सिंह, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में शहजादपुर पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ नीटू को उसके गांव बड़ागांव में लेकर आई। यहां पर उसके घर में छानबीन की। वहां से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने खून के सैंपल लिए। साथ ही उस बाइक को भी बरामद किया, जिस पर रख कर आरोपी ने दोनों के शवों को नदी में दबाया था। यहां से आरोपी को शवों को दबाने वाले स्थान पर ले जाया गया। वहां पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह नारायणगढ़ में रखवा दिया।
विज्ञापन

10 of 10
dead body
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला शादी का दबाव बना रही थी। इस पर उसने महिला का मर्डर कर दिया। महिला की हत्या के बाद उसके ग्यारह साल के बच्चे की भी हत्या कर दी। उसने दोनों के शव बेगना नदी में दबा दिए थे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए है। हत्या करने वाले हथियार को बरामद किया जाना है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना शहजादपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें