फिल्म रिलीज होने से पहले ही टीवी जगत की ये हेरोइन सुर्खियों में आ गई। शादी को लेकर इनसे बात की गई तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
छोटे पर्दे के चर्चित शो ‘दीया और बाती हम’ में आरजू का किरदार निभा घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली अदाकारा प्राची तहलन ने भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। कुछ ही समय में अपने टेलेंट के दम पर प्राची तहलन पंजाबी सिनेमा के निर्माता-निर्देशकों की पसंद बनती जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ‘अरजन’ की रिलीज से पहले ही उन्हें दूसरी फिल्म भी मिल गई है। जिसकी शूटिंग वह शीघ्र शुरु करने जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची तहलन निर्देशक मनदीप सिंह की पंजाबी फिल्म ‘अरजन’ से पॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अदाकार रोशन प्रिंस के आपोजिट अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म पूरी हो चुकी है। अब शीघ्र ही वह अपनी दूसरी पंजाबी फिल्म ‘हार्ड कौर’ की शूटिंग शुरु करेंगी। पंजाबी फिल्म करने को लेकर अदाकारा प्राची तहलन खूब उत्साहित हैं।
4 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची बताती हैं कि काफी समय से माता-पिता ने मेरे लिए लड़के देख रहे हैं, लेकिन अभी तक मेरे कद जितना लड़का नहीं मिला। मेरा कद 5 फुट 12 इंच है। अब मुझे ‘दीया और बाती हम’ शो का आफर मिल गया है तो मैंने टीवी की ओर कदम बढ़ा लिए। अब फिल्म लाइन की ओर भी रुख कर लिया है तो अब सारा ध्यान अभिनय पर ही टिका हुआ है। इसलिए विवाह के लिए अब बाद में ही सोचूंगी। पहले करिअर बना लूं।
विज्ञापन
5 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची ने निर्देशक मनदीप सिंह की इस पंजाबी फिल्म में मैंने ‘निम्मी’ का किरदार निभाया है। ये किरदार मेरी पर्सनल लाइफ से बिल्कुल अलग है। ‘निम्मी’ ऐसी लड़की है जो विदेश में रहती है और वहां से पंजाब आती है तो उसकी मुलाकात ‘अरजन’ से होती है। ‘अरजन’ फिल्म का मेन लीड किरदार है। यह किरदार अदाकार रोशन प्रिंस ने निभाया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गांव नंदपुर में हुई है। कुछ हिस्से का शूट मलेशिया में भी हुआ है।
विज्ञापन
6 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची बताती हैं कि मैंने पंजाबी फिल्मों के बारे में खूब सुना था। मेरे मन मेंभी काफी समय से पंजाबी फिल्म में अभिनय करने की इच्छा थी। मेरे पंजाब में ही रहने वाले एक दोस्त ने मुझे पंजाबी फिल्म में अभिनय करने के बारे में कहते हुए इस फिल्म के बारे में बताया और मैंने निर्देशक मनदीप सिंह के साथ संपर्क किया। इस तरह मेरा इस फिल्म के लिए चयन हो गया और अब इस फिल्म से मैं पॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हूं।
विज्ञापन
7 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची बताती हैं कि उन्हें पंजाबी बोलने में कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं आई, पंजाबी तो मैं बोल लेती हूं मगर फिल्म के लिए कुछ ठेठ पंजाबी डायलॉग बोलने को फुर्सत के पलों में मैं अच्छे तरह से पंजाबी बोलना सीखती रही। रोशन प्रिंस के साथ काम कर खूब अच्छा लगा। वह बहुत ही अच्छे अदाकार होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं। फिल्म शुरु होने से पहले मैं उन्हें जानती तो नहीं थी, मगर उनके गीतों की फैन जरुर थी।
8 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची बताती हैं कि फिल्म के लिए कोई अलग से तैयारी भी नहीं करनी पड़ी, मगर फिल्म के लिए खुद से एक समझौता करना पड़ रहा है। मैं बेहद फूडी हूं और मुझे खूब खाते-पीते रहना पसंद है, मगर फिल्म के मेरे किरदार के लिए मुझे डायटिंग करनी पड़ रही है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी कुर्बानी वाली बात हो गई है। यह मेरी पहली फिल्म है। इसलिए मुझे डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी, क्योंकि इससे पहले कभी डांस नहीं किया था।
9 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची ‘अरजन’ फिल्म के बाद ‘हार्ड कौर’ में भी काम करेंगी। वे कहती हैं कि मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मुझे पंजाबी सिनेमा में इतनी जल्दी अच्छी व बेहतरीन भूमिकाओं वाली फिल्में मिल रही हैं। अभी मेरी पहली फिल्म ‘अरजन’ रिलीज भी नहीं हुई है कि मुझे यह फिल्म आफर्स हो गई। निर्देशक अजीत रामपाल जी की इस फिल्म की शूटिंग 21 मार्च से शुरु होगी। इस फिल्म में मैं सीरत नाम का किरदार निभाती नजर आऊंगी।
10 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची ने बताया कि 'हार्ड कौर' लड़कियों पर आधारित है। यह पांच लड़कियों की कहानी है। इनमें मैं लीड भूमिका निभा रही हूं। इस फिल्म में मुझे दोबारा से अदाकार निर्मल रिशी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। ‘अरजन’ फिल्म में निर्मल जी मेरी मौसी की भूमिका में हैं, जबकि ‘हार्ड कौर’ में वह मेरी आंटी की भूमिका निभाएंगी।
11 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची कहती हैं कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़कर उन्हें बेहद खुशी है। वे भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई हैं और इस बात की ज्यादा खुशी है कि शुरुआत में ही बेहतरीन व दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। इसे मैं अपनी खुशकिस्मती ही कहूंगी। मुझे कई टीवी शो करने के ऑफर्स मिले थे, मगर ‘अरजन’ की शूटिंग के चलते शो न कर सकी, क्योंकि रोजाना ही शो की शूटिंग में व्यस्त रहना पड़ता।
12 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची एक तामिल फिल्म भी कर रही हैं। फिल्म का नाम ‘द डोर’ है। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल माह के अंत में शुरु होगी। इस फिल्म के लिए मैं मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी लूंगी। इसके अलावा कई फोटो शूट भी चल रहे हैं। प्राची बताती हैं कि मेरा कोई खास ड्रीम रोल तो नहीं है, मगर मैं ऐसे मीनिंगफुल और चैलेंजिंग किरदार करना चाहती हूं जिसे दर्शक लंबे समय तक याद करते रहें।
13 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राचीन ने अपने करिअर की शुरुआत स्पोटर्स से की थी। महज 13 वर्ष की उम्र में मैं स्पोट्र्स के साथ जुड़ गई थी। मैं बास्केटबाल प्लेयर थी। मैंने दस वर्ष बास्केटबाल खेला। उसके बाद चार साल इंडिया के लिए नैट बॉल खेला। मैं कामनवेल्थ गेम में भारतीय नैटबॉल टीम की कप्तान थी। भारतीय टीम ने नैटबॉल में पहला सिल्वर मैडल मेरी कप्तानी में श्री लंका में हुई साउथ एशियन गेमस में जीता था।
14 of 15
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची बताती हैं कि नेशनल स्तर पर खेलने के कारण कई बार टीवी इंटरव्यू के चलते कैमरे का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कैमरा फेस करने की आदत हो गई थी। कोई ज्यादा डर नहीं था। खेल के दौरान कई बार इंटरव्यू देने के चलते कॉन्फीडेंट लेवल बढ़ चुका था। ऐसे में अभिनय करना और भी आसान हो गया। इससे पहले शूटिंग और एक्टिंग क्या होती है, मुझे कुछ नहीं पता था।
प्राची कहती हैं कि मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। अक्षय कुमार जी की अदाकारी की भी मैं कायल हूं। मगर बॉलीवुड में किस अदाकार के साथ फिल्म करना चाहती हूं, यह कभी नहीं सोचा। बॉलीवुड में यह मेरे प्रेरणास्त्रोत हैं। अगर मुझे कभी इनके साथ अभिनय का मंच सांझा करने का अवसर मिला तो खुशी होगी।