फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको भी होता है ये भयानक दर्द, देखिए कहीं महंगी न पड़ जाए इसकी अनदेखी

Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
भयानक सिरदर्द
क्या आपको भी भयानक सिर दर्द होता है। क्या आपको चेहरे और आंख में तेज दर्द होता है। सावधान हो जाएं, कही इसकी अनदेखी महंगी न पड़ जाए आपको।
विज्ञापन

2 of 10
सिरदर्द
पंजाब के लुधियाना स्थित एसपीएस अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. सुखदीप सिंह झावर बताते हैं कि हमारे दिमाग में लाखों कोशिकाएं और नाड़ियां होती हैं और इनमें भी शॉर्ट सर्किट होता है। चेहरे पर तेज दर्द होना इसी शॉर्ट सर्किट का संकेत हैं। डॉक्टर कहते हैं कि इस दर्द को नजरअंदाज करना काफी महंगा पड़ सकता है, क्योंकि आगे चलकर यह पैरालिसिस अटैक का कारण भी बन जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 10
सिरदर्द
डॉ. सुखदीप सिंह झावर कहते हैं कि कई बार चेहरे के एक हिस्से पर तेज दर्द होता है। जो थोड़ी देर बार कम हो जाता है। दर्द के खुद ही कम हो जाने के कारण अकसर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसकी अनदेखी खतरा बन सकती है। सही समय पर डायगनोस होने पर दवा से भी इसका इलाज हो सकता है। अगर हालत बिगड़ती है तो दूरबीन ऑपरेशन भी इलाज का विकल्प हो सकता है।

4 of 10
सिरदर्द
डॉ. सुखदीप सिंह झावर कहते हैं कि इस दर्द को माइग्रेन और अधकपारी भी कहते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इसकी उपस्थिति तीन गुणा अधिक होती है। महिलाओं में दर्द की तीव्रता भी अधिक होती है। उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण हैं। इसके होने के कई कारण हो स‍कते हैं। कई बार ये टेंशन की वजह से हो जाता है और कई बार हमारी अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते।
विज्ञापन

5 of 10
सिरदर्द
अन्य कारणः बहुत अधिक देर तक सोना या बहुत कम। तनाव से पीड़ित होना। बहुत अधिक व्यायाम करना। वातावरण में आद्रता का बढ़ना। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन एमएसजी या मोनोसोडियम ग्लूटमेट युक्त चाइनीज चीजों का सेवन करना। अधिक प्रोसेस्ड और जंक फूड खाना। सूरज की रोशनी में बिना सनग्लास देर तक समय बिताना। बहुत अधिक ठंडे कमरे में बैठना। कंप्यूटर या टेलीविजन के सामने देर तक बैठे रहना।
विज्ञापन

6 of 10
सिरदर्द
बचाव के उपायः माइग्रेन के शुरुआती लक्षण का आभास होने पर तुरंत एक अंधेरे कमरे में जाकर सोने का प्रयास करें। सिर और गर्दन पर ठंडा या गर्म सेक दें। आइस पैक से दर्द का अनुभव कम होता है। इसी तरह गर्म सेक देने पर या हीटिंग पैड इस्तेमाल करने पर मांसपेशियों को राहत मिलती है। गर्म पानी से नहाने पर भी आराम मिलता है। निर्धारित मात्रा में ही दवा का सेवन करें, उससे अधिक नहीं।

 
विज्ञापन

7 of 10
भयानक सिरदर्द
मांसपेशियों के तनाव को कम करने के लिए कंधे, गर्दन और कनपटी के हिस्से में मसाज करना अच्छा रहता है। सप्ताह में चार से पांच बार अवश्य व्यायाम करें। योग और ध्यान करने से मांसपेशियों में राहत मिलती है। संतुलित आहार लें, नियमित भोजन करें। शुरुआती स्तर पर कैफीन का कम मात्र में सेवन करना दर्द की तीव्रता को कम करने या एसिटामिनोफेन या एस्प्रिन दवाओं के दर्द कम करने की क्षमता को बढ़ाता है।

8 of 10
भयानक सिरदर्द
उठने, बैठने और चलने की सही मुद्रा का पालन करें। खासतौर पर यदि आप डेस्क वर्क अधिक करते हैं तो अपनी सही मुद्रा का ध्यान अवश्य रखें। अपनी रूचियों व आदतों के लिए समय निकालें। सप्ताह या दैनिक शेड्यूल में ऐसी गतिविधियों को शुमार करें, जिन्हें करना आपको सुकून देता है। रेड वाइन भीबेहतर विकल्प है। वाइन और बीयर में टायरामाइन पाया जाता है जो माइग्रेन के दर्द को दूर करने में मदद करता है।

9 of 10
भयानक सिरदर्द
डाइट में जरूर शामिल करें दूध माइग्रेन में फैट फ्री दूध पीना बहुत फायदेमंद रहेगा। दूध में विटामिन B पाया जाता है, जो सेल्स को एनर्जी देने का काम करता है। कई बार ऐसा होता है कि दिमाग की नसें सुस्त पड़ जाती हैं और माइग्रेन का दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में में विटामिन B उन्हें एनर्जी देने का काम करता है, जब भी माइग्रेन पेन उठे तो ठंडा दूध पी लें।
विज्ञापन

10 of 10
भयानक सिरदर्द
कॉफी पीना भी फायदेमंद है। जिस तरह नॉर्मल सि‍र दर्द में कॉफी और चाय पीना फायदेमंद है, उसी तरह माइग्रेन में भी ये काफी मददगार है। माइग्रेन अटैक आने पर कॉफी पीने से राहत मिलेगी। हरी पत्‍तेदार सब्ज‍ियों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशि‍यम पाया जाता है। माइग्रेन के दर्द में मैग्नीशियम बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है। अनाज, सी-फूड और गेंहूं में भी भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें