फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल छोटी हिना के हुए 'दिया-बाती..' के सूरज, देखिए Royal Reception

Tue, 12 Sep 2017 09:36 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
'दीया और बाती हम' के सूरज राठी की शादी
'दीया और बाती हम' के सूरज राठी यानी अनस राशिद ने अपने से 14 साल छोटी हिना इकबाल के साथ निकाह कर लिया। तस्वीरों में देखिए, रॉयल रिसेप्शन।
विज्ञापन

2 of 6
'दीया और बाती हम' के सूरज राठी की शादी
‘दीया और बाती हम’ से अपनी पहचान बनाने वाले अदाकार अनस राशिद शनिवार रात हिना इकबाल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। रविवार रात को लुधियाना रोड स्थित हिना हवेली में परिजनों की ओर से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें टीवी जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के अधिकतर कार्यक्रम अनस के मालेरकोटला स्थित निवास पर हुए।
विज्ञापन

3 of 6
हिना इकबाल के साथ अनस राशिद का निकाह
शनिवार देर रात वे बारात लेकर लुधियाना रोड स्थित पंधेर पैलेस पहुंचे। वहां पर अनस राशिद और हिना इकबाल के निकाह की रस्में अदा हुईं। इस दौरान अनस ने सफेद शेरवानी पहनी थी, वे काफी शानदार नजर आ रहे थे। उनकी दुल्हन हिना ने पिंक, हरा और नीले रंग का भारी शरारा पहना हुआ था। अनस ने बताया कि वे शादी के बंधन में बंध कर काफी उत्साहित हैं। हिना ने मेरे जीवन को पूरा कर लिया है।

4 of 6
anas rashid
वहीं शुक्रवार रात को अनस के निवास पर उबटन लगाने की रस्म हुई, वहीं हिना के निवास पर मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों ने ढोल की थाप पर पंजाबी भंगड़ा डाला। इस दौरान दोनों के घरों में बधाइयां देने आने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों का तांता लगा रहा। अदाकार अनस राशिद ने अपने दोस्तों के साथ दिन भर पार्टी की। इस मौके पर अनस के समेत अन्य मुख्य तौर पर मौजूद थे। 
विज्ञापन

5 of 6
anas rashid
अदाकार अनस राशिद ने 9 अप्रैल को अपने माता-पिता की पसंद हिना इकबाल के साथ मालेरकोटला में ही सगाई की थी। हिना अनस की मां नजमा की पसंद हैं। मूल रूप से हिना भी मालेरकोटला की ही रहने वाली है, मगर वह चंडीगढ़ में किसी इमीग्रेशन विभाग में एचआर के पद पर तैनात हैं। निकाह को लेकर उत्साहित अनस ने बताया कि हिना उनकी मां नजमा की पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनस राशिद
‘दीया और बाती हम’ शो संपन्न होने के बाद उन्होंने अपनी मां को उनकी पसंद की लड़की से निकाह का वादा किया था, जो पूरा हो गया है। गृहस्थी बसाने को लेकर वे सुखद अनुभव कर रहे हैं। बता दें कि निकाह को लेकर अदाकार अनस राशिद ने पिछले कुछ समय से अभिनय जगत से दूरी बनाए रखी थी। अब जल्द ही वे पंजाबी सिनेमा की ओर भी रुख करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें