फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: 14 साल छोटी लड़की को 'दिया-बाती..' के सूरज ने बनाया हमसफर

Tue, 12 Sep 2017 01:33 AM IST
जगदीश जोशी/प्रदीप सिंगला/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
हिना इकबाल के साथ अनस राशिद का निकाह
'दीया और बाती हम' के सूरज राठी यानी अनस राशिद ने अपने से 14 साल छोटी लड़की को हमसफर बना लिया। तस्वीरों में देखिए ये खूबसूरत निकाह।
विज्ञापन

2 of 6
anas rashid
अदाकार अनस राशिद के  निकाह के चलते उनके पैतृक शहर मालेरकोटला स्थित निवास पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। शनिवार की देर रात अदाकार अनस राशिद अपने परिवारिक सदस्यों व खास रिश्तेदारों सहित बारात लेकर मालेरकोटला के लुधियाना रोड स्थित पंधेर पैलेस में आयोजित निकाह स्थल पर पहुंचे। जहां अनस राशिद व हिना इकबाल के निकाह की रस्में अदा हुईं।
विज्ञापन

3 of 6
anas rashid
इससे एक दिन पहले शुक्रवार की रात जहां अदाकार अनस राशिद के निवास पर उपटन लगाने की रस्म हुई तो दूसरी तरफ हिना इकबाल के निवास पर मेहंदी की रस्म हुई। जिसमें दोनों परिवारों ने शिरक्त करते हुए रस्में अदा कीं। मेहंदी की रस्म में जहां अनस राशिद के परिजनों ने हिना इकबाल को शगुन की मेहंदी लगाई। वहीं उपटन की रस्म दौरान हिना इकबाल के पारिवारिक सदस्यों ने अनस राशिद को उपटन लगाया।

 

4 of 6
अनस राशिद
इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों ने ढ़ोल की थाप पर पंजाबी भंगड़ा डाला। उधर, निकास से पूर्व अदाकार अनस राशिद के घर बधाईयां देने आने वाले रिश्तेदारों व दोस्तों का तांता लगा नजर आ रहा था। शुक्रवार को अनस राशिद निवास पर जश्न का माहौल था। अदाकार अनस राशिद ने अपने दोस्तों के साथ दिन भर पार्टी की। निकाह को लेकर अदाकार अनस राशिद के निवास को जगमगाती लडिय़ों से एक सप्ताह पहले ही सजाया जा चुका था।
विज्ञापन

5 of 6
अनस राशिद - फोटो : अमर उजाला
अदाकार अनस राशिद ने गत 9 अप्रैल को अपने माता-पिता की पसंद हिना इकबाल के साथ मालेरकोटला में ही आयोजित शानदार समारोह में सगाई की थी। बता दें कि हिना इकबाल अनस की मां नजमा की पसंद है। मूल रुप से हिना भी मालेरकोटला की ही रहने वाली है। मगर फिलहाल वे चंडीगढ़ में किसी इमीग्रेशन विभाग में एचआर के पद पर तैनात है। निकाह को लेकर उत्साहित अनस बताते हैं कि हिना उनकी मां नजमा की पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनस राशिद
दीया और बाती हम शो संपन्न होने के बाद उन्होंने अपनी मां को उनकी पसंद की लड़की से निकाह का वादा किया था, जो पूरा हो गया है। गृहस्थी बसाने को लेकर वह सुखद अनुभव कर रहे हैं। बता दें कि निकाह को लेकर अदाकार अनस राशिद ने पिछले कुछ समय से अभिनय जगत से दूरी बनाए रखी थी। दीया और बाती हम शो को लेकर करीब छह वर्षों तक परिवार से दूर मुंबई में रहे अनस ने शो के बाद अपने पारिवारिक सदस्यों व दोस्तों के साथ खुलकर पंजाब में समय बिताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें