फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 20 हजार में बिकती थी यूनिवर्सिटी की डिग्री

Tue, 21 Apr 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक में विभिन्न यूनिवर्सिटी की डिग्री मात्र 20 हजार में मिल जाती थी। इनमें ज्यादातर मेघालय और सिक्किम यूनिवर्सिटी की डिग्रियां हैं। ये खुलासा हुआ, रोहतक में। सीआईडी स्पेशल टीम इंचार्ज ज्योतिशील भटनागर को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ निजी शिक्षण संस्थान फर्जी डिग्री तैयार कर बेच रहे हैं। उन्होंने अपनी स्पेशल सेल को अलर्ट किया और जांच में लगा दिया।
विज्ञापन

यहां 20 हजार में ‌बिकती थी यूनिवर्सिटी की डिग्री

2 of 5
कई दिनों से लगातार जांच में जुटी सीआईडी स्पेशल ने सोमवार दोपहर 12 बजे डी-पार्क स्थित एक होटल में चल रही एकेडमी ऑफ बिजनेस सक्सेस में छापामारी की। पीजीआई थाना पीजीआई प्रभारी कुलदीप को भी मौके पर बुलाया गया। यहां से काफी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज मिले। विभिन्न यूनिवर्सिटी के प्रमाण पत्र, खाली फार्म, भारी मात्रा में शपथ पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां 20 हजार में ‌बिकती थी यूनिवर्सिटी की डिग्री

3 of 5
टीम के हाथ 300 से ज्यादा खाली डिग्रियों भी मिली हैं। इनमें ज्यादातर मेघालय और सिक्किम यूनिवर्सिटी की डिग्रियां हैं। कई यूनिवर्सिटी के फर्जी कागजात भी हाथ लगे हैं। 20 से 30 हजार में तैयार हो रही थी फर्जी डिग्री शुरुआती जांच में सामने आया है कि 3 साल से यह फर्जीवाड़ा चल रहा था। कई यूनिवर्सिटी की डिग्रियां रेवड़ियों की तरह बांटी जा रही थीं।

यहां 20 हजार में ‌बिकती थी यूनिवर्सिटी की डिग्री

4 of 5
कुछ पुख्ता कागजातों के साथ डिग्री बनवाने में तो एक से डेढ़ लाख रुपये लिए जाते, लेकिन जो डिग्री चंद दिनों में खुद तैयार की जाती, उसका सौदा 20 से 30 हजार रुपये में कर देते थे। पुलिस ने मौके से संस्थान संचालक नरेश जिंदल निवासी प्रीत विहार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 20 हजार में ‌बिकती थी यूनिवर्सिटी की डिग्री

5 of 5
कुलदीप सिंह, एसएचओ, पीजीआईएमएस थाना, रोहतक ने बताया कि विभिन्न यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बेचने की सूचना मिली थी। डी पार्क स्थित एकेडमी ऑफ बिजनेस सक्सेस में छापामारी की गई। वहां से 300 से ज्यादा ब्लैंक डिग्री मिली हैं। संस्थान संचालक नरेश जिंदल समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जिंदल को हिरासत में ले लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें