प्रेमी संग पति की हत्या कर शव घर के स्टोर रूम में दफना दिया और पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। एक महीने बाद शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर में दफनाया शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। वहीं, आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।