फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देखिए जल्लाद पति की करतूत, पत्नी को बांधकर खेत में पीटा

Tue, 01 Nov 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
1 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को ऐसा दर्द दिया, जिसे सुनकर हर एक महिला यही दुआ करेगी कि उसका पति ऐसा न हो। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।

2 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
पंजाब में तरनतारन में एक शख्स द्वारा दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें करने और पीटने का मामला सामने आया है। पति अंग्रेज सिंह ने महिला पर तेजाब डाला और नस काटकर उसकी जान लेने की कोशिश की।
 

3 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
गांव डियाल राजपूतां निवासी महिला हरविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अंग्रेज सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद अंग्रेज सिंह उसे दहेज लाने के लिए मारपीट करता था। दुखी होकर हरविंदर कौर ने अपने पति के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया।

4 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
मामले में कोर्ट ने पति को महिला का खर्च देने के आदेश दिए। लेकिन वह उसे खर्च नहीं दे रहा था, जो जमा होकर डेढ़ लाख रुपए हो गया है। विक्टिम ने कई बार खर्च के पैसे देने की गुहार लगाई थी। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ और मामला थाने तक भी पहुंच गया। 

5 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
24 अक्टूबर को वे गांव भिखीविंड में निजी काम से जा रही थी। रास्ते में पति अंग्रेज सिंह और उसके साथी ने उसे रोक लिया। दोनों में वाद-विवाद होने लगा। जिसके बाद अंग्रेज सिंह और उसके साथियों अमरीक सिंह निवासी सरहाली, जसविंदर सिंह और चार अज्ञात लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

6 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
आरोपी महिला को पकड़कर खेतों में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करते हुए उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहा पिता हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचा। जिसको देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। 

7 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
पीड़िता ने बताया कि पति कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है। उसे खर्च नहीं दे रहा। आरोपी ने उसका 1.59 लाख रुपये खर्च देना है। अब अंग्रेज सिंह उससे तलाक मांग रहा था। इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

8 of 8
पंजाब में तरनतारन में जल्लाद पति की करतूत
इस संबंध में एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी मानोचाहल इंचार्ज एसआइ रबिंदर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें