फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लड़कियां छेड़ता था तो सड़क पर तड़पा-तड़पा काटे हाथ-पैर, मौत

Fri, 09 Jun 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
1 of 8
Ludhiana Murder
एक युवक पर आरोप लगा कि वह लड़कियां छेड़ता है और नशा बेचता है, तो देखिए गांव वालों ने कैसे उसे रोड पर ही तड़पा-तड़पा कर मार डाला। 

2 of 8
Bathinda Murder
मामला पंजाब के बठिंडा का है, जहां के तलवंडी साबो के गांव भागीबांदर में एक व्यक्ति की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की और उसका एक हाथ और एक पैर काट दिया। 

3 of 8
Bathinda Murder
गांव वालों का कहना था कि विजय नाम का यह युवक गांव में नशा बेचता था और लड़कियों को परेशान करता था। उनका कहना था कि इसकी कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 

4 of 8
Bathinda Murder
युवक सोनू अरोड़ा ने फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के मौसेरे भाई जगदीश ने बताया कि उसका भाई नशा तस्कर नहीं था, गांव की महिला सरपंच के बेटे राजू ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी हत्या की है ।

5 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने बताया कि गांव भागीबांदर की महिला सरपंच के बेटे राजू और सोनू में किसी समय बहुत अच्छे संबंध थे लेकिन इसी बीच पता नहीं क्या हुआ कि सोनू को नशा तस्कर बताकर गांव से निकाल दिया गया। जिसके बाद सोनू अपने परिवार समेत तलवंडी साबो में रहने लगा था। 
विज्ञापन

6 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने आरोप लगाया कि वीरवार को गांव भागीबांदर की महिला सरपंच के बेटे राजू ने अपने साथियों संग मिलकर सोनू को उसके घर से अगवा किया और उसे मारने की नीयत से उसके हाथ-पांव काट गांव पास खून से लथपथ कर फैंक दिया।

7 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने आरोप लगाया कि राजू ने गांव की ही अपनी किसी युवा महिला दोस्त के साथ मिलकर गांव वालों को इक्कठा किया और बाद में उसके भाई को गांव के चौराहे पर लाकर लोगों ने नशा तस्कर का दाग लगाकर फिर से पीटा जिससे उसके जख्म पहले से गहरे होते गए और उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

8 of 8
Bathinda Murder
आरोप लगाया कि अगर गांव वाले समय पर उसके भाई का उपचार होने देते तो शायद उसकी जान बच जाती। उसने कहा कि गांव वालों ने आज जिस तरह से घटना को सोशल मीडिया व आम लोगों के सामने पेश किया है वो सिर्फ और सिर्फ राजू को बचाने के लिए हथकंडा अपनाया गया है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें