बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
2 of 10
सोनिका और बिक्रम
बता दें कि बीते 29 अप्रैल को अभिनेता बिक्रम चटर्जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में बिक्रम के साथ बैठी उनकी मॉडल दोस्त सोनिका चौहान की मौके पर मौत हो गई थी जबकि बिक्रम की जान बच गई थी। ये हादसा कोलकाता के लेक मॉल के पास वाले इलाके में हुआ था।
विज्ञापन
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
3 of 10
सोनिका और बिक्रम
सोनिका कोलकाता की पॉपुलर फेस थी। वो एक नेशनल चैनल के प्राइम टाइम शो को भी होस्ट करती थी, जबकि विक्रम फिल्म 'खोज' के साथ-साथ 'एलार चार अध्याय' और 'अमी आर अमर गर्लफ्रेंड' में एक्टिंग कर चुके हैं।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
4 of 10
बिक्रम चटर्जी
हादसे के दो सप्ताह के बाद कोलकाता पुलिस ने बिक्रम को नोटिस दिया और उन्हें कोलकाता के टॉलीगंज थाने में बुलाया। बिक्रम वहां पहुंचे तो पुलिस ने उनसे घंटों तक पूछताछ की।
विज्ञापन
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
5 of 10
सोनिका चौहान
पूछताछ के बाद बिक्रम ने पुलिस को उन जगहों की जानकारी दी जहां-जहां वो और सोनिया हादसे वाले दिन एकसाथ रहे थे। पुलिस ने बिक्रम और सोनिका के दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बिक्रम की क्षतिग्रस्त हुई कार का भी परीक्षण किया। विशेषज्ञों की सहायता से कार का केमिकल टेस्ट भी करवाया गया।
विज्ञापन
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
6 of 10
सोनिका चौहान
हालांकि, पुलिस पूछताछ में बिक्रम ने बताया सोनिया की मौत उसकी कार में ही हादसे के दौरान हुई। हालांकि पहले सोनिया की मौत के कारण के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही थी जिसकी वजह से ये मामला उलझा हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बिक्रम को गिरफ्तार कर लिया था जिसे बाद में सिटी कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने मामले में 20 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए।
विज्ञापन
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
7 of 10
सोनिका चौहान
सोनिका की मौत के बाद उनके ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट, बल्ड टेस्ट और यूरीन टेस्ट पर भी उनके घरवाले सवाल उठा रहे हैं। सोनिका के खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और आईडी को बिना सील किए उनके घरवालो को अस्पताल में दे दिया गया था, पुलिस की इस लापरवाही पर भी घरवालों ने सवाल उठाए।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
8 of 10
सोनिका चौहान
इस मामले में सोनिका के पिता विजय सिंह चौहान ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को पत्र लिखकर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस मामले की सही जांच करने में असफल हो रही है।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
9 of 10
सोनिका और बिक्रम
मामले में पुलिस ने बिक्रम को हत्या का संदिग्ध आरोपी मानते हुए परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ धारा 279 और गैरइरादतन हत्या के मामले में धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
10 of 10
सोनिका चौहान
हाल ही में विक्रम के काउंसलर ने बताया कि सोनिका और विक्रम करीब 6 महीनों से रिलेशन में थे। साथ ही विक्रम ने ये भी कबूला कि उन्होंने पार्टी में ड्रिंक की थी लेकिन वो नशे में चूर नहीं थे। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने इस हादसे को हत्या मानते हुए बिक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।