राम रहीम के डेरे में बलात्कार के बाद जो साध्वी ज्यादा विरोध करती थी, देखिए उसके साथ क्या किया जाता था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
Ram Rahim
डेरामुखी के यौन शोषण का शिकार साध्वी यदि धमकाए जाने के बावजूद डेरे में चुपचाप रहे तो ठीक, वरना उसे पुराने डेरे में शिफ्ट कर दिया जाता था। अगली स्लाइड में पढ़िए ये पुराना डेरा क्या था और यहां क्यों भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
3 of 9
Ram Rahim
दरअसल, पुराना डेरा नए डेरे से कुछ ही दूरी पर था। लेकिन विडंबना यह रहती थी कि यहां भी पीड़ित साध्वियों की यातनाएं कम नहीं होती थी। क्योंकि पुराने डेरे में भी डेरामुखी का आना-जाना रहता था और वहां भी एक गुफा थी, जहां पहरे के लिए रात को साध्वियों की ड्यूटी लगती थी।
4 of 9
राम रहीम की फिल्म का एक दृश्य
यह खुलासा डेरामुखी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पीड़ित साध्वी ने सीबीआई को दिए बयान में किया है। इन बयानों को सीबीआई ने अपनी ऐविडेंस रिपोर्ट का हिस्सा बनाया है। इस साध्वी ने सीबीआई को बताया कि सिरसा डेरा परिसर में दो डेरे बने हुए हैं एक नया डेरा और एक पुराना डेरा। दोनों जगह डेरामुखी की गुफा है। उसकी ड्यूटी पहले नए डेरे में डेरामुखी की गुफा के पहरे में लगी थी।
विज्ञापन
5 of 9
राम रहीम की फिल्म का एक दृश्य
जिस दिन उसके साथ डेरामुखी ने दुराचार किया, उस रात वह बहुत ज्यादा रोईं। डेरामुखी इस दौरान लगातार धमकाते रहे। लेकिन वह बार-बार यही कहती रही कि उसे अब डेरे में नहीं रहना है। इस पर डेरामुखी ने उसे मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसके बाद डेरामुखी ने अपने खास लोगों को निर्देश देकर उसे नए डेरे से पुराने डेरे में शिफ्ट करवा दिया।
विज्ञापन
6 of 9
ram rahim singh
एक साल बाद फिर हुआ रेप
साध्वी ने बताया कि डेरामुखी द्वारा रेप किए जाने केकरीबन एक साल बाद डेरे की एक महिला मैनेजर उसके पास आई और उसने कहा कि डेरामुखी ने उसे फिर बुलाया है। इस पर वह बहुत ज्यादा डर गई और भयभीत हालत में फिर उसे गुफा में भेजा गया। जहां उसके साथ फिर से दुराचार हुआ और फिर से उसे धमकी देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
7 of 9
ram rahim singh
- फोटो : Twitter/@taran_adarsh
लेकिन इस घटना के बाद उसका भाई जब डेरे की मजलिस में आया तो उसने अपने भाई को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद उसके भाई ने भी इज्जत की परवाह करते हुए उसे किसी से कुछ भी बताने के लिए मना किया। उसके कुछ दिन बाद फिर उसका भाई डेरे में आया और उसे वहां से ले गया।
8 of 9
राम रहीम
- फोटो : SELF
दो बहनों के साथ भी दुराचार
साध्वी ने सीबीआई को बताया कि वहीं डेरे में एक और युवती थी, जो डेरे में बच्चों को पढ़ाती थी। लेकिन उसे भी साध्वी बनाया गया और उसके साथ भी दुराचार हुआ। उसके बाद मालूम चला कि उस साध्वी की बहन के साथ भी दुराचार किया जा चुका है।
उस साध्वी के माता-पिता भी जब मजलिस में आए, तो दोनों पीड़ित बहनों ने उन्हे आपबीती सुनाई थी। इसलिए उन बहनों के मां-बाप भी चुपचाप डेरे से ले गए। लेकिन पहली साध्वी की निशानदेही पर सीबीआई दूसरी साध्वी तक भी पहुंच गई थी और फिर दूसरी साध्वी भी सीबीआई की अहम गवाह बनी।