फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहुओं ने मिलकर कत्ल कर दी सास, वजह जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Sat, 11 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
दो बहुओं ने मिलकर अपनी सास का कत्ल कर दिया। पतियों को इसके पीछे की वजह पता चली तो उनकी आंखें फटी रह गई। आप भी जान लिजिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
घटना पंजाब के जालंधर की है। पति विदेश चले गए तो बहुओं को किसी और से प्यार हो गया और उनके बीच संबंध भी बन गए। सास को इस बात का पता चल गया तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेमियों ने भी ऐसा करने में उनकी मदद की। घटना को लूटपाट की वारदात में बदलने की चालाकी में दोनों पकड़ी गईं। पुलिस ने दोनों आरोपी बहुओं और उनके प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
बेगोवाल के एक गांव में तीन-चार फरवरी की रात को यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस तब से ही जांच कर रही थी कि मंगलवार को कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। डीएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 60 साल की स्वराज कौर अपनी दो बहुओं राजिंदर कौर व राजदीप कौर तथा पोतों के साथ रहती थी। उसके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। स्वराज कौर के पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी है।

4 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
चार फरवरी को स्वराज कौर के भाई प्रीतपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन का संदिग्ध हालात में कत्ल हो गया है। शक बहुओं राजिंदर कौर व राजदीप कौर पर जताया। घटनास्थल पर जब एसपी डी बहादर सिंह व डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह पहुंचे तो क्राइम सीन लूट की घटना की ओर इशारा कर रहा था। प्रीतपाल के बयान पर राजिंदर व राजदीप कौर की गतिविधियों पर भी उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
डीएसपी नवनीत सिंह बताया कि बड़ी बहू राजिंदर कौर के 4 सालों से लवली तथा छोटी बहू राजदीप कौर के सोनू के साथ नाजायज संबंध थे। दोनों अक्सर अपनी सास को नींद की गोलियां देकर अपने प्रेमियों को घर बुला लेती थी। इस बात की भनक सास को लगी तो उसने उन्हें रोकना टोकना शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों बहुएं सास को रोड़ा समझने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
डीएसपी माहल ने बताया, आरोपी महिलाओं ने सास को ठिकाने लगाने के लिए लवली के साथ 15 दिन पहले योजना बनाई। 3-4 फरवरी की रात दोनों ने सास को रोज की तरह नींद की गोलियां दीं। फिर लवली तथा उसके साथी गोपी के साथ मिलकर सो रही सास का तकिए से मुंह दबाया और चुन्नी से गला घोट दिया। इसके बाद लवली ने स्वर्ण कौर के सिर पर दातर से वार किया। पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद दोनों बहुओं ने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें