कॉलेज के लिए घर से बाइक पर निकले तीन भाई बहनों को ट्रक ने ऐसे कुचला कि शव सड़क पर बिखर गए। आप देख नहीं पाओगे, इतनी दर्दनाक हैं तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
बरवाला में सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहन
पंचकूला में बरवाला-अंबाला मार्ग पर सोमवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सवार दो छात्रों और एक छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। हंगामे की सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 8
बरवाला में सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे गांव बलटाना निवासी गुरविंद्र सिंह (19) और दविंद्र सिंह (22) पुत्र कुलदीप सिंह अपने चाचा की बेटी जितेंद्र कौर (20) पुत्री हरभजन सिंह बरवाला की ओर आ रहे थे। जैसे ही तीनों गांव टोडा बस स्टॉप व पीर बाबा की दरगाह के बीच रास्ते पहुंचे तो बरवाला से अंबाला की ओर जा रहे ट्रक ने विपरीत दिशा में सामने से टक्कर मार दी।
4 of 8
बरवाला में सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहन
ट्रक की टक्कर से छात्रा जितेंद्र कौर, छात्र गुरविंद्र और दविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना स्टूडेंट्स के परिजनों को दी। साथ ही घायलों को नागरिक अस्पताल अंबाला भेजा। वहां डॉक्टरों ने गुरविंद्र व दविंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि छात्रा जितेंद्र कौर को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पीजीआई में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
बरवाला में सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहन
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद छात्रा करीब 10 फुट नीचे खेतों में जा गिरी थी। हादसे के काफी देर बाद रायपुररानी और पंजोखरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ट्रक में ऑटो पार्ट्स का सामान लदा था।
विज्ञापन
6 of 8
बरवाला में सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहन
रायपुररानी पुलिस ने छात्रा के पिता हरभजन सिंह के बयान पर ट्रक संख्या एचपी 12ए9754 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इलाके के सरपंचों ने चेतावनी दी है यदि पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के भारी वाहनों को नहीं रोका तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग जिम्मेदार होगा। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल के पास नाका लगाकर हिमाचल प्रदेश के भारी वाहनों को आने से रोक दिया है।
विज्ञापन
7 of 8
बरवाला में सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहन
हादसे की जानकारी होते नजदीकी गांवों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन व लोक निर्माण विभाग शहजादपुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस विभाग व लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर नहीं आते, तब तक ट्रक को हटाने नहीं देंगे। इस कारण करीब पांच घंटे आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि उनके तीनों बच्चे पंजाब स्कूल एजूकेशल बोर्ड के टॉपर थे। वह इस समय चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरा, झंझेड़ी में पढ़ाई कर रहे थे। मृतक युवकों के पिता कुलदीप सिंह व छात्रा के पिता हरभजन सिंह का परिवार कुछ साल पहले ही गांव बहलोलपुर (पंजाब) से आकर गांव बलटाना में बसे थे। यहां वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं।