रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब तीन नाबालिग युवतियां सेल्फी लेते समय बेहोश होकर गिर गईं। पुलिस ने अस्पताल दाखिल करवाया।
विज्ञापन
2 of 5
अंबाला रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई जालंधर की तीन लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई। जालंधर कैंट में रहने वाले फौजियों की बेटी बताई जा रही ये तीनों लड़कियां नाबालिग हैं और वहां तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन अंबाला कैसे पहुंची इस बात की जांच जारी है। इनमें दो लड़कियों की उम्र 14 साल है, जबकि एक की 16 साल है।
विज्ञापन
3 of 5
अंबाला रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई जालंधर की तीन लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर प्रत्यदर्शियों की मानें तो सुबह करीब 7 बजे ये तीनों स्टेशन पर सेल्फी ले रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तीनों को कुछ खाते देखा गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तीनों एक-एक करके जमीन पर गिर गई। अस्पताल ले जाने पर पता चला है कि तीनों ने कुछ नहीं खाया है।
4 of 5
अंबाला रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई जालंधर की तीन लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि तीन युवतियां जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। प्री बोर्ड में खराब रिजल्ट आने के कारण घर से भागी थीं। पुलिस के मुताबिक तीनों युवतियों ने कोई जहर नहीं खाया, तीनों बेहोश होने का केवल नाटक कर रही थीं। पुलिस ने तीन युवतियों को खाना खिलाया।
अंबाला रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई जालंधर की तीन लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को स्टेशन पर तीन लड़कियों के द्वारा कुछ खा लेने के बाद बेहोश हो जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने डाक्टरों से युवतियों के ब्लड सैंपल लेकर लैब जांच के लिए मधुबन भेज दिए है। साथ ही, युवतियों के परिजनों को सूचित कर दिया है।