फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका दे रही थी धमकी, उसे और उसके मां-बाप को गोली से उड़ाया, फिर खुदकुशी की

Tue, 24 Nov 2020 10:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
एक साथ खड़े माता-पिता और बेटी, इनसेट में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के बठिंडा में गांव मानसा खुर्द के युवक ने रविवार देर रात अपनी प्रेमिका एवं उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सहकारी सभा बीबी वाला के सचिव चरनजीत सिंह (55), उनकी पत्नी जसविंदर कौर (45) और बेटी सिमरन कौर (20) के तौर पर हुई है। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकरन सिंह अपने गांव मानसा खुर्द जिला मानसा पहुंचा और गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना कैंट पुलिस ने तिहरे हत्या कांड के आरोपी युवक युवकरन सिंह के खिलाफ मृतका सिमरन कौर के मामा हरबंस सिंह के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बनाए गए वीडियो में युवक ने प्रेमिका पर शादी न करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने मीडिया को युवकरन सिंह का वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के अनुसार युवकरन सिंह निवासी मानसा खुर्द जिला मानसा के बठिंडा की कमला नेहरू कालोनी में रहने वाले दंपती चरनजीत सिंह एवं जसविंदर कौर की लड़की सिमरन कौर से पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसी दौरान युवकरन सिंह को अपनी प्रेमिका के किसी अन्य से अफेयर के बारे में पता लगा तो वह सिमरन से बात करने से पीछे हट गया। वहीं सिमरन कौर उस पर शादी करने का दबाव डालने लगी। शादी से इनकार करने पर वह दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकियां देने लगी। 

4 of 7
मौके पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में लड़के ने बताया कि पिछले छह माह से सिमरन उसे मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान कर रही थी। इससे वह तनाव में रहने लगा था। इस पर वह रविवार देर रात को अपने भाई का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कार से अपनी प्रेमिका सिमरन के घर आया और प्रेमिका और उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या करने के बाद वापस अपने गांव चला गया था। एसएसपी के अनुसार सोमवार की सुबह दूधिया चरनजीत सिंह के घर पर दूध देने पहुंचा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डोर बेल बजाने पर कोई बाहर नहीं आया। इस पर वह अंदर चला गया। बेडरूम में चरनजीत सिंह, उनकी पत्नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर के खून से लथपथ शव पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना मिली तो एसपी सिटी जसपाल सिंह और थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने तिहरे हत्याकांड की जांच शुरू करते हुए सिमरन कौर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।  
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवकरन सिंह ने अपनी प्रेमिका सिमरन कौर से दुखी होकर उसकी एवं उसके माता-पिता की उनके सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या की। इसके बाद आरोपी ने अपने गांव मानसा खुर्द में जाकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने युवकरन के भाई का 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतका सिमरन कौर के मामा हरबंस सिंह के बयान पर थाना कैंट में मृतक युवकरन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिमरन कौर, चरनजीत सिंह और जसविंदर कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार को बेटे से मिलने इंग्लैंड जाना था
तिहरे हत्याकांड में जान गंवाने वाली महिला जसविंदर कौर के भाई हरबंस सिंह निवासी मोगा ने बताया कि उसका भांजा मनप्रीत सिंह इंग्लैंड में रहता है और वहीं पर उसने इंग्लैंड निवासी महिला के साथ शादी कर ली थी। इसके बाद वह वहां का पक्का निवासी हो गया था। उसने बताया कि उसकी बहन एवं जीजा और भांजी को कुछ दिनों बाद मनप्रीत सिंह से मिलने इंग्लैंड जाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें