फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. निशा हत्याकांड: आरोपी के कपड़ों और चाकू पर लगा खून बनेगा अहम साक्ष्य, होगी फोरेंसिंक जांच

Mon, 23 Nov 2020 02:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमलानगर की पॉश कॉलोनी कावेरी कुंज में हुई महिला दंत चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या के मामले में हत्यारोपी शुभम के कपड़ों और हत्या में इस्तेमाल चाकू पर लगा खून अहम साक्ष्य होगा। हत्यारोपी शुभम से बरामद खून से सने कपड़े और चाकू को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से पता चलेगा कि खून चिकित्सक का है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी है। 
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. निशा सिंघल की शुक्रवार शाम को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी शुभम पाठक निवासी सीता नगर, थाना एत्माद्दौला को देर रात कालिंदी विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका आपरेशन किया जाना है। वह न्यायिक अभिरक्षा में है।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह कई साल से डॉ. निशा के घर आ रहा था। उनके पति डॉ. अजय सिंघल उसे कई बार बुला चुके थे। इस कारण उनके घर के बारे में जानकारी थी। आरोपी पर कर्ज है। जिसे चुकाने के लिए उसने 15 दिन पहले ही वारदात की योजना बनाई थी। शुक्रवार को मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया। 

4 of 5
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी से लूटी गई रकम, हत्याकांड वाले दिन पहने कपड़े (खून से सने) और चाकू बरामद किया गया। कपड़े और चाकू को विधिविज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट से पता चलेगा कि चाकू और कपड़ों पर लगा खून मृतका का है। ये अहम साक्ष्य हैं, जो आरोपी को सजा दिलाने के लिए अहम होंगे। इसके अलावा भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। केस में चार्जशीट भी जल्द लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. निशा सिंघल के पति अजय सिंघल मूलरूप से रूपवास, भरतपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। वह शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए थे। परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। कमलानगर के घर पर ताला लगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें