फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग पर भारी पड़ा प्रेमी: ऐसे साजिश रचकर शेरा को घेरा... ताबड़तोड़ गोलियां बरसा ली जान, राज खुला तो सब हैरान

Thu, 07 Jul 2022 11:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
शेरा की हत्या का खुला राज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच जुलाई को पंजाब के तरनतारन जिले में खेमकरण निवासी टैक्सी चालक शेरा मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना वल्टोहा पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। गुरुवार को खेमकरण निवासी साजन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसने कुबूल किया है कि शेरा मसीह की पत्नी के साथ उसके संबंध थे। इसका पता शेरा को लग गया था। हत्याकांड से संबंधित तीन आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। शेरा की टैक्सी किराए पर लेकर उसे गोली मारने वाले आरोपी उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि विशेष टीम गठित कर दी गई है। शेरा दो बच्चों का पिता था। उसकी शादी पंजाब होमगार्ड के सेवानिवृत्त कर्मी की बेटी से हुई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (नीचे बैठा हुआ) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी साजन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसका एक दोस्त अरुण कुमार निवासी रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में रहता है, जिसके साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। अरुण कुमार ने उत्तराखंड से संबंधित एक युवक रोहित कुमार व एक अन्य युवक को शेरा की हत्या के लिए पंजाब भेजा था। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में सामने आया कि चार जुलाई की रात रोहित कुमार अपने दोस्त के साथ अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। गुरुद्वारा श्री बाबा अटल साहिब के समीप सोनू गेस्ट हाउस में साजन सिंह ने रोहित कुमार और उसके साथी को शेरा की हत्या की पूरी योजना बताई। पांच जुलाई को साजन सिंह बाइक पर रोहित और उसके साथी को लेकर सुबह नौ बजे खेमकरण पहुंचा और टैक्सी स्टैंड के पास छोड़ दिया।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पर रोहित कुमार और उसके साथी ने शेरा को अमृतसर जाने के बहाने टैक्सी बुक की। खेमकरण से महज छह किलोमीटर की दूरी पर गांव आसल उताड़ (टाहली) स्थित ईंट-भट्ठे के पास दोनों युवकों ने शेरा मसीह को गोलियां मारकर ढेर कर दिया और फरार हो गए। ये भी पता चला है कि चार जुलाई की रात को सोनू गेस्ट हाउस में रात गुजारते समय साजन सिंह ने टैक्सी चालक शेरा मसीह की फोटो रोहित कुमार और उसके साथी को दिखाई थी। शेरा मसीह घर से टैक्सी स्टैंड पर रवाना हो गया है, ये जानकारी भी साजन ने खुद दोनों आरोपियों (शूटरों) को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड जाएगी पुलिस
एसएसपी आरएस ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साजन सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। शेरा मसीह की हत्या करने वाले रोहित कुमार और उसके अज्ञात साथी के अलावा अरुण कुमार की गिरफ्तारी लिए पुलिस टीमें उत्तराखंड भेजने की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें