फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देने वाली घटना: सात माह पहले परिवार ने खरीदी 'मौत', भागने का मौका तक नहीं दिया, छह की ली जान

Mon, 09 Oct 2023 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में गई सभी की जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में जालंधर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से मातम पसरा है। पूरे शहर में इस घटना की चर्चा है। परिवार ने सात महीने पहले जिस चीज को खरीदा, क्या पता था कि वही पूरे परिवार का काल बन जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता के परिवार की खुशियां चंद मिनटों में तबाह हो गईं। बताया जा रहा है कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने से यह हादसा हुआ है। टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो हादसे का पता चला। पूरा परिवार एक साथ भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच देख रहा था। हादसा इतना भयानक था कि भागने तक का मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे के बाद विलाप करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा जालंधर के अवतार नगर के गली नंबर-12 में हुआ। यशपाल घई के भाई राज घई का कहना है कि परिवार ने सात महीने पहले डबल डोर वाला एक फ्रिज खरीदा था। फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी गई जान
हादसे में यशपाल घई, उनकी बहू रुचि, पोतियां दीया व मंशा और पोते अक्षय जिंदा जल गए। यशपाल के बेटे इंद्रपाल सिंह गंभीर झुलसे थे। मगर सोमवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

4 of 5
विलाप करते परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पल भर में पूरे परिवार के तबाह होने की घटना से जालंधर में सनसनी है। परिवार में सिर्फ यशपाल घई की बुजुर्ग पत्नी बची है। हादसा रविवार की रात हुआ। रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने बाद टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारी हरदेव सिंह ने मुताबिक अभी तक जांच में सामने आया है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण धमाका हुआ था। गैस लीक होने से परिजनों का दम घुट गया। वे बाहर भी नहीं निकल सके। उधर, एक पड़ोसी का कहना है कि उन्हें सिलिंडर या कंप्रेशर फटने की आवाज नहीं आई। जब वह खाना खाकर छत पर टहलने निकले तो धुआं निकलते देखा। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार जब वह अंदर पहुंचे तो रसोई गैस की दुर्गंध आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें