टैंकर से सीधी टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें बैठे छह लोगों की ऐसी हालत हो गई, शव काटकर निकालने पड़े। तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगा सकता हैं कि हादसा कितना भयानक था।
विज्ञापन
2 of 6
कार का एक्सीडेंट
हादसा हरियाणा के यमुनानगर में हुआ। साढौरा-कालाअंब मार्ग पर दोसड़का चौक ईदगाह के पास तेल के टैंकर से कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार को काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया। मरने वाले सभी लोग रसूलपुर गांव के रहने वाले थे और यमुनानगर में दैनिक रेलयात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार की रस्म क्रिया से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
कार का एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, जब परिवार साढौरा से कालाआंब रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के टकराने से जोरदार धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने कार सवार लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कार बुरी तरह से ट्रक में फंसी हुई थी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से कार को कटवाया और शवों को बाहर निकाला। शवों की हालत काफी खराब हो चुकी थी।
4 of 6
कार का एक्सीडेंट
चार लोग मृत हालत में मिले, जबकि पांच अन्य को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया। वहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र, उसके चचेरे भाई कृष्ण लाल (55), चचेरे भाई शिवचरण की पत्नी बिमला (45) व दूसरे चचेरे भाई सुनील की पत्नी नीलम (42), सुरेंद्र के सगे भाई रमेश चंद, चालक बलविंद्र उर्फ काला (32) के रूप में हुई। वहीं घायल लोगों में सोनिया, कमलेश व बलबीर शामिला हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
कार का एक्सीडेंट
रसूलपुर निवासी सुरेंद्र (55) व उसका सगा भाई रमेश (50) की गांव की अनाजमंडी में आढ़ती थे। गत 26 जून की सुरेंद्र की मौसी के लड़के एवं दैनिक रेलयात्री संघ के संरक्षक प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वीरवार को माडल टाउन में उसकी रस्म क्रिया थी। इसमें शामिल होने के लिए सुरेंद्र के परिवार के आठ सदस्य गांव के ही बलविंद्र उर्फ काला की जायलो कार को किराए पर लेकर गए थे। रस्म क्रिया के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे।
साढौरा-कालाअंब रोड पर जब वे दो सड़का चौक क्रॉस करने के बाद ईदगाह के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे टैंकर नंबर एचआर 58ए 9917 के साथ सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार का अगला हिस्सा करीब पांच फुट टैंकर के नीच घुस गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। एसएचओ साढौरा ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया गया है।