घर आना-जाना और बहन से बात करना पसंद नहीं था। इसलिए भाइयों ने मिलकर फुफेरे भाई को इतनी खौफनाक सजा कि देखने वालों की रूह कांप जाए। उन्होंने युवक को इतना पीटा, उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 7
जींद में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के जींद की है। भिवानी रोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी 35 वर्षीय कुलदीप को उसके ममेरे भाइयों ने पीट-पीट कर, ईंटों से वार करके व गला घोंट कर मार डाला। हत्या के बाद चारों आरोपी कुलदीप के शव को हांसी ब्रांच नहर में फेंकना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने चारों को शव के साथ काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों के शक के चलते कुलदीप की हत्या की गई है।
विज्ञापन
3 of 7
जींद में ऑनर किलिंग
विकास उर्फ विक्की को बुआ के लड़के कुलदीप का घर आना जाना पसंद नहीं था। इसलिए उसने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी विक्की ने बताया कि कुलदीप उसकी बुआ का लड़का था, लेकिन वह उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। इससे खफा होकर ही उसने उसकी हत्या की है। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी विकास उर्फ विक्की, उसके भाई मनमोहन, गांव बडाला निवासी सोनू पुत्र जयभगवान और सोनू के रूप में हुई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात को चार लोग एक शव लेकर हांसी ब्रांच नहर की पटरी से जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने शव देखकर उनका पीछा किया। थोड़ी ही दूरी पर जाने के बाद आरोपी शव को नहर में फेंकने लगे, लेकिन पीछा कर रहे युवक पर उनकी नजर पड़ गई। उसे देखकर वे चारों घबरा गए और शव को लेकर आगे निकल गए। पीछा कर रहे युवक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को शव के साथ काबू कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
पीट-पीटकर ली जान
विक्की और कुलदीप का हो चुका था झगड़ा
मृतक कुलदीप के पिता रामचंद्र ने बताया कि विक्की को उनके बेटे का घर आना पसंद नहीं था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था। उन्हें नहीं पता था कि यह विवाद इस अंजाम तक पहुंच जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि कुलदीप को पीट-पीट कर, गला घोंटकर व ईंटों से वार कर मौत के घाट उतारा है। मौत के बाद शव को नहर में डालने की साजिश थी, ताकि नहर में कूदने से मौत दिखाई जा सके।
विज्ञापन
6 of 7
molestation
- फोटो : डेमो
पिता ने लगाए आरोप
कुलदीप के पिता रामचंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विक्की उसकी पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने साजिश करके कुलदीप की हत्या कर दी, ताकि रास्ता साफ हो सके। रामचंद्र ने बताया कि कुलदीप मंगलवार सुबह रोहतक रोड पर काम करने के लिए गया था। दोपहर को घर पर खाना खाकर निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि उसके बेटे की हत्या उसके साले के लड़कों ने कर दी है।
आरोपियों से की जा रही है पूछताछ
हत्या कर शव को नहर में खुर्द-बुर्द करने जा रहे चारों युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और उनको अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। - दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी