सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है अंकित
अंकित अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसकी चार बहनें व एक बड़ा भाई है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उसके माता-पिता फैक्टरी में नौकरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। माता-पिता व भाई फिलहाल दिल्ली पुलिस के पास गए हैं। अन्य ने मीडिया से दूरी बना ली है। पड़ोसी भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
हत्या का एकमात्र मुकदमा, सबसे नजदीक से गोली मारने का आरोप
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अंकित पर हत्या का यह पहला मुकदमा है। बताया जा रहा है कि उसने सबसे नजदीक जाकर सिद्धू मूसेवाला पर फायर किए थे। उसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व हाथ में अत्याधुनिक पिस्तौल पकड़े हुए है और अपने सामने गोलियों से अंग्रेजी में मूसेवाला लिख रखा है।