फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार केजे सिंह और उनकी बूढ़ी मां के कातिल की एक असलियत आई सामने

Wed, 01 Nov 2017 09:01 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
journalist kj singh
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी बूढ़ी मां का कत्ल करने वाले शख्स की एक ऐसी असलियत सामने आई है, जिसे जानकर पुलिस भी सकते में है।
विज्ञापन

2 of 6
KJ Singh murder case
जांच में पता चला है कि आरोपी गौरव एटीएम लूटने की फिराक में था। पूछताछ में भी उसने यह बात कबूली है। जब पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो एक रस्सी भी बरामद हुई थी। हालांकि गौरव के परिवार वालों को इस बात पर विश्वास तक नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
journalist kj singh
दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गौरव का नंबर उन्हें मोबाइल डंप डाटा में मिल गया था। इस आधार पर ही मामले की आगे जांच की गई। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है।

4 of 6
पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
जांच में पता चला है कि हत्या वाले दिन गौरव का मोबाइल सुबह 12 बजे से दो बजे के बीच ऑन था। उसी समय गौरव पार्क में बैठा हुआ था और उसका केजे सिंह से विवाद हुआ था। कई जानकारियां सामने आईं हैं, जिसके अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
KJ Singh Murder
सोहाना के एक व्यक्ति को किया था फोन
सूत्रों से पता चला है कि गौरव ने अपने मोबाइल से सोहाना निवासी एक व्यक्ति को फोन किया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति को भी राउंडअप कर पूछताछ की। उसने बताया कि गौरव से बात हुई थी, लेकिन उसे मर्डर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
journalist kj singh
सीसीटीवी को दोबारा खंगाल रही हैं टीमें
कोर्ट में केस कमजोर न पड़े, इसके लिए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस की टीम दोबारा सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि उसमें कहीं गौरव बैठा दिख जाए। इसके अलावा पुलिस काफी मजबूत गवाह बनाने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें