फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में इस वजह से 'निर्भया' के साथ हुई हैवानियत, मुख्य आरोपी की पहुंच निकली इतनी बड़ी

Tue, 16 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
rohtak rape
रोहतक में निर्भया जैसी घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब मुख्य आरोपी के बारे में ऐसी बात पता चली है, जिसपर पुलिस की नीयत कटघरे में है। 
विज्ञापन

2 of 13
Rohtak gang rape
सोनीपत की रहने वाली युवती संग गैंगरेप और हत्या के मामले में परिजन लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। परिजनों ने अब एक और खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी का एक रिश्तेदार जिला पुलिस में नियुक्त है, जिसकी शह पर वह दबंगई करता रहा। 
विज्ञापन

3 of 13
rohtak rape
आरोप है कि अपनी इसी पहुंच की वजह से पहले शिकायत देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती के मामा ने रोहतक में रह रहे आरोपी के एक रिश्तेदार रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका पर भी संदेह जताया है। उन्होंने युवती की आईएमटी रोहतक में हत्या किए जाने की बात को भी झुठलाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।

4 of 13
Rohtak gang rape
सोनीपत की युवती की रोहतक में हुई हत्या के मामले में अब युवती के मामा ने एक अन्य आरोप जड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सुमित का एक रिश्तेदार कांस्टेबल है और वह जिले में नियुक्त है। उसके नाम पर ही वह युवती के साथ दबंगई करता था। वह अपने रिश्तेदार का हवाला देकर खुलेआम गुंडागर्दी करने से पीछे नहीं हटता था। 
विज्ञापन

5 of 13
Rohtak gang rape
उन्होंने कहा कि जब पहले आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी थी तो पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। उसका फायदा उठाकर ही आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह सरेआम उनकी भांजी का अपहरण कर ले गया। उन्होंने आरोपी के रोहतक में रह रहे रिश्तेदार पुलिस के पूर्व अधिकारी की संलिप्तता की जांच कराने की भी मांग की है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
rohtak rape
परिजनों को अंदेशा है कि रोहतक में जहां युवती की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है वहां उनकी भांजी की हत्या हुई ही न हो। इसकी भी पूरी बारीकी से जांच करानी चाहिए कि हत्या कहां पर हुई है। उनको शक है कि आरोपी के रिश्तेदार पुलिस के पूर्व अधिकारी का रोहतक में मकान है और यह हो सकता है कि वहां घटना को अंजाम दिया गया हो।
विज्ञापन

7 of 13
रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में एडीजीपी अखिल अहमद
पुलिस का कहना है कि मामले में पुलिस हर पहलू को जांच का हिस्सा बना चुकी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को पहले ही शिकायत दिए जाने की जो बात कही जा रही है उसमें बाद में युवती के परिजनों ने ही आरोपी पक्ष से समझौता होने की बात कहते हुए आगे कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। ऐसे में किसी पुलिस कर्मी के दबाव की बात सही नहीं है। उसके बावजूद पुलिस इस मामले में किसी तरह की ढील नहीं बरतेगी।
 

8 of 13
Rohtak gang rape
सोनीपत की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने रोहतक से जुड़ी और कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है। केस में रोहतक के एक रिटायर्ड अधिकारी सहित अन्य लोगों का नाम सामने आ रहा है। इस कारण सोनीपत पुलिस ने रोहतक पुलिस से संपर्क किया है। 

9 of 13
Rohtak gang rape
इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस ने भी वारदात स्थल पर घटना के दिन प्रयोग हो रहे मोबाइल की डिटेल खंगालने की तैयारी कर ली है। ताकि पता चल सके कि वारदात में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के अलावा अन्य कितने लोग शामिल थे।  

10 of 13
rohtak rape
मामले के तूल पकड़ने और रोहतक में ही हत्या की बात सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने वारदात स्थल पर वारदात के समय प्रयोग हो रहे मोबाइल की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। जिनके मोबाइल की लोकेशन वारदात स्थल के आसपास मिलेगी, पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। 

11 of 13
rohtak rape
अभी तक सोनीपत पुलिस ने भी स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया कि वारदात में कितने लोग शामिल थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवती से दो से ज्यादा आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। इसी को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने भी संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों के अलावा वारदात में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। 

12 of 13
rohtak rape
सोनीपत और रोहतक पुलिस के बीच लगातार बातचीत हो रही है। वहीं, मामले में एसपी पंकज नैन का कहना है कि अपराध की शुरूआत सोनीपत से हुई थी। क्योंकि युवती का अपहरण सोनीपत से किया गया था। इस कारण पूरी जांच सोनीपत पुलिस के पास ही है। 
विज्ञापन

13 of 13
rohtak rape
जांच पड़ताल के लिए सोनीपत पुलिस दोबारा रोहतक पहुंचेगी। यहां पर वारदात स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि कुछ सबूत जुटाए जा सके। इसके अलावा सोनीपत पुलिस गिरफ्तार किये गये आरोपियों से भी रोहतक में कई जगहों की निशानदेही करवाएगी। क्योंकि कम समय होने के कारण सोनीपत पुलिस आरोपियों को निशानदेही के लिए कई जगह नहीं ले जा सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें