फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की मासूम बेटी से बाप ने किया रेप, 5 महीने की गर्भवती, मां ने लिया एक्शन

Tue, 16 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
10 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म - फोटो : File Photo
हैवानियत की भी हद होती है लेकिन यहां तो वह भी पार हो गई। एक पिता ने अपनी ही 10 साल की बेटी को हवस का शिकार बना कर गर्भवती कर दिया। अब मां ने बड़ा एक्शन लिया है, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
कोर्ट की अनुमति से होगा बच्ची का गर्भपात
घटना हरियाणा के रोहतक की है, यहां की एक कॉलोनी में सौतेले पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब बेटी बेहोश होकर गिर पड़ी तो उसकी पीजीआई में जांच करवाई गई। इससे खुलासा हुआ कि लड़की पांच माह से गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
कोर्ट की अनुमति से होगा बच्ची का गर्भपात
उधर, आज सौतले बाप की हैवानियत का शिकार हुई दस वर्षीय गर्भवती बच्ची के मामले में पीजीआईएमएस के बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बोर्ड ने कहा कि लीगल समय से ऊपर होने के चलते गर्भपात के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी होगी। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद अब बच्ची की मां ने कोर्ट में अर्जी लगाई है।

4 of 6
- फोटो : Demo Pic
शहर की एक कॉलोनी में दस वर्षीय बच्ची के साथ सौतले बाप ने दुष्कर्म किया था। गत सप्ताह पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में बच्ची के गर्भवती होने का पता चला था। पांच माह की गर्भवती होने पर बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
Rape - फोटो : Demo Pic
बच्ची के गर्भपात को लेकर पीजीआईएमएस के फोरेंसिक, रेडियोलॉजी, गायनी, साइकेट्री और डेंटल डिपार्टमेंट के पांच डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट में बोर्ड ने बताया कि बच्ची पांच माह की गर्भवती है। यह समय गर्भपात के लिए लीगल नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Demo Pic
ऐसे में बच्ची के गर्भपात के लिए कोर्ट की अनुमति जरूरी है। कोर्ट की अनुमति के बाद ही बच्ची का गर्भपात किया जा सकता है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि कोर्ट से अनुमति के लिए बच्ची की मां ने अर्जी लगा दी है। कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें