फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से पहले रेप, फिर बेहद खौफनाक हरकतें, दम तोड़ गई वो

Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर पहले महिला से रेप किया, फिर भी मन नहीं भरा तो उसके साथ इतनी खौफनाक हरकतें की कि वो दम तोड़ दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात पंजाब के अमृतसर में अंजाम दी गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अल्का के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात देर रात अंजाम दी गई। हत्यारे को पता था कि अल्का घर में अकेली है। पहली जांच में सामने आया कि अल्का के प्राइेवट पार्ट को चाकुओं से गोदा गया। इतना ही नहीं, अल्का को करंट लगाकर प्रताड़ित भी किया गया।

4 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में अल्का के प्राइवेट पार्ट में चाकू जैसी कोई नुकीली चीज का टुकड़ा मिला है। घटनास्थल से पुलिस ने कागज के कुछ टुकड़े भी बरामद किए हैं, जिन पर आई मिस यू और आई लव यू जैसे शब्द लिखे हुए ​थे।
विज्ञापन

5 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस दो पहलुओं से जांच कर रही है। एक ये कि महिला के किसी के साथ संबंध थे, जिससे वह छुटकारा पाना चाहती थी। इस कारण उसकी हत्या की गई। दूसरा ये कि अल्का के किसी और से संबंध थे और हत्यारे को ये बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए उसने उसे मार दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को अलमारियों में रखा 20 से 25 तोले सोने के गहने, चार किलो चांदी, 60 हजार रुपए नकदी और अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन

6 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि अल्का शादीशुदा थी और ससुराल के साथ अनबन के कारण पिछले पांच सालों से अपने मायके में ही रह रही थी। गुलमोहर एवेन्यू में धर्मपाल अपनी पत्नी सुदेश, बेटा गौरव और बेटी अल्का के साथ रहते हैं। बेटे गौरव की कुछ ही महीने पहले शादी हुई है। धर्मपाल परिवार के सभी सदस्यों के साथ दोपहर करीब 12 बजे अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए मजीठा चले गए। अल्का को घर पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमृतसर में रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार के घर पहुंचने पर अल्का की मां ने बेटी को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। इस पर मां ने सोचा कि शायद वह सो गई हो। थोड़ी देर के बाद फिर से फोन किया, लेकिन फिर से नहीं मिला। करीब चार बजे पड़ोस के लड़के को अल्का के भाई ने फोन कर बोला कि घर जाकर देखे। क्योंकि अल्का का फोन नहीं लग रहा। पड़ोसी के लड़के ने फोन पर बताया कि दरवाजा खुला है और कुत्ता भौंक रहा है। शक होने पर सभी लोग तुरंत घर वापस आ गए और देखा तो कमरे में अल्का की लाश पड़ी थी। सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें