फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी पर भारी पड़ा आइडिया देना, 50 लाख के लिए कराया कत्ल, तस्वीरें

Mon, 25 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की चाह रखने वाले दोस्त को एक आइडिया देना छात्र को भारी पड़ गया। 50 लाख के लालच ने उसका कत्ल करा दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
वारदात हरियाणा के फतेहाबाद के गांव पिरथला में अंजाम दी गई। पुलिस ने दो दिन पहले अपहरण करके मारे गए 16 वर्षीय अनमोल उर्फ सागर अरोड़ा की हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। हत्यारा दोस्त ही निकला और उसे ये सब करने का आइ​डिया मृतक छात्र ने ही दिया था। खुलासा हुआ कि अनमोल के स्कूल में ही पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र गुरप्रीत ने महंगी गाड़ी का शौक पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि फिरौती मांगने का आइडिया खुद अनमोल ने दिया था। गुरप्रीत को मोबाइल फोन के लिए 10 हजार रुपये दिलाने के लिए अनमोल दो घंटे के लिए खुद का अपहरण कराने के लिए तैयार हो गया। बाद में गुरप्रीत के मन में लालच आ गया और उसने चाकू से गोदकर अनमोल की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।

4 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बताया कि अनमोल और गुरप्रीत एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और अच्छे मित्र हैं। अनमोल ने गुरप्रीत को कहा था कि उसने नया मोबाइल लेना है। इसके लिए उसे 10 हजार रुपये की जरूरत है। अनमोल ने गुरप्रीत को सुझाव दिया कि वह दो घंटे के लिए गायब हो जाता है और गुरप्रीत उसके पिता से 10 हजार रुपये की फिरौती मांग ले। इसमें से एक या दो हजार रुपये वह गुरप्रीत को दे देगा। इस दौरान गुरप्रीत के मन में लालच आ गया।

 
विज्ञापन

5 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत ने बताया कि उसके पास नई मूवी सुल्तान आई है। वह पेन ड्राइव दे दे तो उसमें मूवी डालकर उसे दे देगा। अनमोल ने उसे पेन ड्राइव दे दी। वारदात के दिन गुरप्रीत ने उसे फोन कर कहा कि वह नहर किनारे आ जाए और पेन ड्राइव ले जाए। अनमोल अपनी स्कूटी पर नहर किनारे पहुंच गया, जहां उसे गुरप्रीत मिला। गुरप्रीत ने उसे कहा कि थोड़ा आगे चलते हैं। पेन ड्राइव उसके दोस्त के पास है, जो आगे मिलेंगे। गुरप्रीत अनमोल की स्कूटी पर बैठ गया और उसने कपड़े से मुंह ढक लिया। जब अंधेरा छा गया तो गुरप्रीत ने उसे रोक लिया और उसके फोन से दोनों ने सेल्फी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि जब अनमोल सेल्फी ले रहा था तो गुरप्रीत ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन और छाती पर वार कर दिए। अनमोल का फोन गिर गया और वह पानी में जा गिरा। गिरने से पहले उसने गुरप्रीत का हाथ पकड़ लिया और कहा उसे जो चाहिए ले लेना। हाथ छुड़वाने के लिए गुरप्रीत ने उसके हाथ पर भी चाकू से वार किए। चाकू लगते ही अनमोल नहर के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद गुरप्रीत अनमोल का फोन और स्कूटी लेकर वापस गांव की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसने पुल के पास स्कूटी स्टार्ट कर नहर की ओर छोड़ दी। स्कूटी नहर किनारे स्लिप होकर वहीं फंस गई।
विज्ञापन

7 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि गुरप्रीत ने अनमोल के मोबाइल से सिम निकालकर अपने फोन में डालने की कोशिश की, लेकिन सिम उसके फोन में फिट नहीं आई। वह गांव की एक दुकान पर सिम कटवाने भी गया, लेकिन कटर न होने से सिम नहीं काट पाया। इसके बाद उसने अपने पिता के मोबाइल में अनमोल का सिम डाल लिया। जैसे ही अनमोल की मां ने फोन किया तो उसने अपना लहजा बदलकर राजस्थानी बोली में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और सिम निकाल लिया।

8 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अनमोल के नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा था। 21 जुलाई की रात एक बजकर दो मिनट पर गुरप्रीत ने अपने पिता के मोबाइल में फिर उस सिम को डाला और बात करने की कोशिश की, लेकिन अनमोल के सिम में बैलेंस नहीं था। गुरप्रीत ने लोन पर बैलेंस लेने की कोशिश भी की लेकिन नेटवर्क कंपनी ने बैलेंस नहीं डाला। इस बीच ट्रेसिंग पर फोन लगा होने से पुलिस को गुरप्रीत के पिता के फोन से बात होने की पुष्टि हुई और पुलिस ने गुरप्रीत को धर दबोच लिया।

9 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत से पूछताछ में सामने आया है कि गुरप्रीत को महंगी गाड़ी खरीदने का शौक था और उसने इस बारे में अपने दोस्तों को भी कह रहा था। गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि उसे हत्या का आइडिया टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम संबंधी प्रोग्राम देखकर आया। नहर से अनमोल के शव को निकालने के बाद फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां तीन डाक्टरों के बोर्ड बनाया गया। बोर्ड ने डेड बॉडी का एक्स-रे करवाया। एक्स-रे में चाकू से वार करने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

10 of 10
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
घटना में प्रयुक्त स्कूटी शुक्रवार को बरामद हो चुकी है। आरोपी गुरप्रीत को रविवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू के अलावा चश्मा, मोबाइल फोन आदि बरामद किए जाएंगे।
- ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें