महिला और उसका पति कार में फंसे थे। वह लोगों से पति की जान बचाने की भीख मांगती रही, लेकिन जब तक मदद मिली, बहुत देर हो चुकी थी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सिरसा के डबवाली शहर में चौटाला हाइवे पर राजस्थान के नवदंपति की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा। कार की हालत ऐसी थी कि लोगों के लिए दोनों को निकाल पाना संभव नहीं था। अगर समय रहते मदद मिल जाती तो दोनों जिंदगियां बच सकती थी।
विज्ञापन
3 of 6
दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान राजस्थान के संगरिया निवासी पुनीत जैन और उसकी पत्नी नव्या के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे दोनों पंजाब के गिदड़बाहा से लौट रहे थे। वहां नव्या का मायका है। 5 महीने पहले शादी हुई थी और 25 जुलाई को उन्हें टूर पर दुबई जाना था।
4 of 6
दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही सबसे पहले मौके पर पहुंचे सतपाल भोभरिया ने बताया कि ड्राइवर बेहोश था जबकि नव्या पति की जान बचाने के लिए मदद के लिए बिलख रही थी। लेकिन घायलों को बाहर निकाल पाना संभव नहीं था। उसने गाड़ी वालों को रोककर अपील की, लेकिन लोग नहीं रुके और माजरा देखकर निकलते रहे। नव्या ने ही अस्पताल फोन करके एंबुलेंस बुलाई।
विज्ञापन
5 of 6
दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सतपाल ने बताया कि इतना एंबुलेंस और पुलिस पहुंची, पुनीत की मौत हो चुकी थी। कार को काटकार नव्या को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल जाकर उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि नव्या का भाई साइरस हादसे में घायल हो गया था। नव्या उसी से मिलने के लिए मायके गई थी। पुनीत शनिवार को उसे लेकर लौट रहा था कि ये हादसा हो गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतक पुनीत के चाचा सुमन के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। सुमन ने बयान दिया है कि वह भी डबवाली आया हुआ था। उसकी गाड़ी भतीजे की गाड़ी के पीछे थी। उसने देखा कि पुनीत की गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गया। जिसकी वजह से अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके वारिसों को सौंप दिया।
-बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, चौटाला