हरियाणा के रेवाड़ी में आज दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। ओवरलोडिड ट्राले ने उन्हें कुचल दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
हादसा गांव खोल में हुआ। मृतक बच्चों की उम्र 6 से 11 साल के बीच है। चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। हादसे के बाद हालांकि ट्रॉले के चालक ने भागने की कोशिश, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
3 of 5
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेंद्र का 11 वर्षीय बेटा ललित, उसका 8 साल का चचेरा भाई रविंद्र और बुआ के दो लड़के 8 वर्षीय बेटे मोहित व 6 वर्षीय आकाश गांव के बाहर साइकिल पर मौज-मस्ती करने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे। करीब 11 बजे अचानक झाड़ली पावर प्लांट में कोयला ले जा रहा ओवरलोड ट्रॉला इन चारों को रौंदता हुआ सड़क के कच्चे किनारे में ले गया। वहां ट्राला मिट्टी में धंस गया।
4 of 5
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही दम तोड़ देने वाले इन चार बच्चों में ललित दो बहनों का इकलौता भाई था, जबकि राजस्थान के गांव राजनोता निवासी सुधीर के 8 वर्षीय बेटे मोहित व 6 वर्षीय आकाश यहां अपने मामा के घर गर्मी की छुटि्टयां बिताने आए हुए थे। पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिड ट्राले ने चार बच्चों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर हादसे से गुस्साए ग्रामीणों सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम कुशल कटारिया और डीएसपी कोसली सतबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि मृतक बच्चों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए दिए जाएं और यहां से ओवरलोड डंपर, ट्रॉले आने-जाने पर रोक लगाई जाए।