फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है...मना करने पर स्कूल से नाम काटने को कहती है'

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
sexual harassment
पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है और मना करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी देती है। नाबालिग बच्चे ने पिता को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

2 of 6
sexual harassment
घटना पंजाब के राजपुरा की है। घनौर के नजदीकी एक गांव के सरकारी हाई स्कूल की महिला शिक्षक पर बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने उसके साथ कथित तौर पर नाजायज सम्बध बनाने के आरोप लगाए हैं। नाबालिग के परिजनों ने स्कूल में रोष प्रदर्शन करते हुए महिला शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। आरोपी महिला शिक्षक वीरवार सुबह से स्कूल से गायब बताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को शिक्षा विभाग की सर्किल एजूकेशन अफसर (सीईओ)  निशी जलोटा जांच टीम के साथ स्कूल पहुंची तो उन्हें शिक्षिका के खिलाफ विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ ने शिकायत देकर तुरंत सस्पेंड करने की गुहार लगाई। नाबालिग छात्र के पिता ने बताया कि महिला शिक्षक उसे बहला फुसला कर नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती है। उसने कई बार बेटे घर पर बुलाकर अनैतिक कार्य करने के लिए बाध्य किया। 

4 of 6
sexual harassment
पिता ने बताया कि ऐसा न करने पर उसने उसका स्कूल से नाम काट देने की भी बात कही। हमें इस बात का पता तब चला जब हमारे लड़के सारी बातें बताई। पिता के मुताबिक जैसे ही हमें इस बात का पता चला तो हम गांव के लोगों को लेकर स्कूल में पहुंचे तो महिला शिक्षक हम से बात किए बगैर पिछले दरवाजे से फरार गई। इसके बाद हमने शम्भू थाना में शिकायत दर्ज करवाकर महिला शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन

5 of 6
sexual harassment
जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि हमारे पास महिला शिक्षिका की ओर से नाबालिग छात्र के साथ किए जा रहे अनैतिक कार्यों की शिकायत आई है। पिछले दो दिनों से उक्त शिक्षिका से बात नहीं हो पा रही जब तक उनसे बात नहीं हो पाती तब तक हम कुछ भी बताने को असमर्थ हैं। थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sexual harassment
सर्किल एजूकेशन अफसर (सीईओ) निशी जलोटा ने बताया हमें मामले की शिकायत मिली थी। हमारी टीम जांच करने पहुंची तो नाबालिग स्कूल के एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों के अलावा स्कूल स्टाफ से भी शिक्षिका के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। टीम ने सारे दस्तावेज फाइल में लगाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजने व जांच करने के बाद ही कार्रवाई करने की सिफारिश की है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सरोज शर्मा से ने बताया कि स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी महिला शिक्षक से परेशान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें