फेसबुक यूज करते समय लड़कियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नहीं तो इस लड़की के साथ जो हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Facebook
घटना हरियाणा के रोहतक की है। दो युवकों ने दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के फेसबुक एकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी का दी। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हैरत की बात यह है कि जब एक आरोपी को पंचायत में माफी मांगने बुलाया गया तो वह यहां छात्रा और उसके परिवार को धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
फेसबुक
पुलिस को दी शिकायत में गांव बखेता निवासी युवती ने बताया कि वह बीए नर्सिंग की छात्रा है। दिल्ली के एक संस्थान से पढ़ाई कर रही है। उसका सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अकाउंट है। छात्रा का आरोप है कि 20 और 25 नवंबर 2016 को गांव के ही सुमित और इंद्र ने उसकी फेसबुक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी की। आरोपियों ने कई बार छात्रा को ऑनलाइन ही परेशान किया।
4 of 5
Facebook
जब आरोपियों की हरकतों में सुधार नहीं आया तो आरोपी छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई। छात्रा का कहना है कि 21 जून को सुमित अपने परिजनों के साथ आया जबकि दूसरा आरोपी इंद्र नहीं आया। न ही उसके परिवार से कोई सदस्य आया। पंचायत में आरोपी सुमित ने माफी मांगने की बजाए छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा ने आरोपियों की टिप्पणी की कॉपी पुलिस को मुहैया करवा दी है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।