फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात से सब हैरान : जूते का फीता बांधने झुका बदमाश तो सिपाही ने मारी तीन गोली, उधर गांव में पिता की भी हत्या

Fri, 19 Mar 2021 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सोनीपत में सिपाही ने बदमाश को मारी गोली।
हरियाणा के सोनीपत कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर करीब पौने एक बजे बक्शीखाना के बाहर पुलिस वाहन में बैठे बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को सुरक्षा में तैनात सिपाही ने ही गोली मार दी। अचानक गोली की आवाज से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब 50 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कैदी वाहन में तीन गोली चलने की आवाज आई। शुरुआत में किसी को कुछ पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हुआ है। इसी दौरान भागने का प्रयास कर रहे सिपाही महेश को रोहतक पुलिस लाइन व सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने पकड़ा तो बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को गोली मारने की जानकारी मिली। उधर, बरोणा में अजय के पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 7
गांव बरोणा में अजय के पिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
बंदियों की सुरक्षा टीम के प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि आरोपी ज्यादा होने पर पुलिस लाइन से गार्द उपलब्ध कराई जाती है। गुरुवार को आई टीम में छह सिपाही पुलिस लाइन से थे। ऐसे में वह महेश के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। बिट्टू बरोणा ने भी सिपाही महेश से किसी प्रकार का खतरा नहीं जताया था। पुलिसकर्मी होने के कारण किसी को उस पर शक नहीं हुआ। कैदी वाहन में भी महेश लगातार बिट्टू बरोणा से बातचीत करता आया था, ऐसे में लगा था कि वह पहले भी कई बार उसको पेशी पर लाया होगा।
विज्ञापन

3 of 7
कुख्यात अजय को अस्पताल से पीजीआई ले जाती पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
बिट्टू को पेशी होने के बाद कैदी वाहन में बैठा दिया था। अन्य तीनों बंदी भी वाहन के अंदर थे। सभी पुलिस कर्मी बस के बाहर खड़े बातचीत कर रहे थे। उनकी बस के साथ ही जींद और गुरुग्राम के कैदी वाहन भी खड़े थे। इसी दौरान सिपाही महेश कैदी वाहन में गया और बिट्टू से बातचीत करने लगा। इसी बीच जब बिट्टू अपना जूता ठीक करने लगा तो सिपाही महेश ने बिट्टू के सिर से सटाकर तीन गोली मारी। 

4 of 7
बरोणा में अजय के पिता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में गोली मैगजीन में फंस गई। गोलियों की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी कैदी वाहनों की साइड में खड़े हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल की तरफ दौड़े। इसी दौरान सिपाही महेश कैदी वाहन से कूदकर भागता दिखाई दिया, उसके हाथ में पिस्तौल थी। रोहतक के पुलिस कर्मियों ने शोर मचाया तो सामने गुरुग्राम के पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।  
विज्ञापन

5 of 7
कैदी वाहन जिसमें अजय को गोली मारी गई। - फोटो : अमर उजाला
रोहतक पुलिस की गार्द कैदी वाहन में गुरुवार को बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा, प्रदीप धनखड़, सुनील और सागर को पेशी के लिए लाया गया था। बिट्टू बरोणा पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को उसकी अवैध हथियार के मामले में पेशी थी। चारों आरोपियों को रोहतक जेल से सोनीपत न्यायालय तक लाने का जिम्मेदारी नौ पुलिस कर्मियों पर थी। आरोपियों को पेशी पर लाने के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई थी। इनमें एक टीम रोहतक पुलिस की सिक्योरिटी की थी। वह आरोपियों को लेकर न्यायालय आती थी। आरोपी सिपाही महेश इसी टीम में तैनात था। वह सोनीपत के गोहाना के गांव गामड़ी का रहने वाला है। 
विज्ञापन

6 of 7
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गोली मारने से पहले कुछ देर के लिए गायब हुआ महेश 
बताया जा रहा है कि बिट्टू को गोली मारने से पहले सिपाही महेश थोड़ी देर के लिए गायब हो गया था। बंदी वाहन में बैठे थे और पुलिसकर्मी बाहर खड़े थे लेकिन महेश नहीं था। पुलिस को आशंका है कि वह कोर्ट परिसर में या उसके बाहर किसी से मिला था। उसने ही उसे पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। वारदात के समय भी अन्य सदस्य आसपास मौजूद रहे होंगे। कोर्ट परिसर में करीब 12:42 बजे अजय उर्फ बिट्टू को गोलियां मारी गईं, जबकि बरोणा में करीब एक बजे अजय के पिता की हत्या की वारदात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि न्यायालय परिसर की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। संदिग्धों की तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने महेश का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। महेश से सीआईए-2 की टीम पूछताछ कर रही है। वारदात की सूचना के बाद डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने सिपाही महेश से बातचीत की। कुछ देर बाद एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा भी पहुंच गए। महेश ने उनको बताया कि अजय उर्फ बिट्टू बरोणा ने उसके परिचित से 15 लाख रुपये लिए थे। वह वापस नहीं कर रहा था। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा था। बिट्टू बरोणा पर हत्या, जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें