पंजाब नेशनल बैंक कोचर मार्केट की शाखा में सोमवार दोपहर लुटेरों ने 122 सेकेंड में 15 लाख रुपये लूट लिए। देखिए CCTV में कैद तस्वींरें
विज्ञापन
लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसते ही गोली चलाई
2 of 7
PNB Bank Robbery
- फोटो : CCTV Footage
पंजाब नेशनल बैंक कोचर मार्केट की शाखा में सोमवार दोपहर लुटेरों ने 122 सेकेंड में 15 लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसते ही गोली चलाई और कैशियर को चाकू दिखाकर काउंटर पर पड़ी नगदी लूट कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, डीसीपी ध्रुमन निंबले, एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू, एडीसीपी 2 डॉ. संदीप गर्ग, एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह, एसीपी रुपिंदर कौर सहा, सीआईए प्रभारी हरपाल सिंह गरेवाल, थाना डिवीजन पांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बैंक के अंदर पांच मुलाजिम और एक ग्राहक था
3 of 7
PNB Bank Robbery
- फोटो : CCTV Footage
पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाकर बैंक के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे को पंजाब नेशनल बैंक की कोचर मार्केट शाखा में रोजाना की तरह काम चल रहा था। बैंक के अंदर पांच मुलाजिम और एक ग्राहक था। बैंक के बाहर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। इसी दौरान चार लोग मुंह पर रुमाल बांधकर अंदर घुसे। अंदर घुसते ही एक व्यक्ति ने हवा में गोली चलाई। इसके बाद उन्होंने सभी मुलाजिमों को एक तरफ इकट्ठा किया।
लुटेरों ने 122 सेकेंड में 15 लाख रुपये लूट लिए
4 of 7
PNB Bank Robbery
- फोटो : amar ujala
एक लुटेरा कैश काउंटर की तरफ गया और उसने कैशियर को चाकू दिखा कर काउंटर पर पड़ी 15 लाख रुपये की नगदी बैग में डाल ली। जाते हुए लुटेरों ने बैंक का कैंची गेट बंद किया और साथ वाली गली में रखी बाइक पर फरार हो गए। इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद मार्केट में आस-पास किसी व्यक्ति को पता तक नहीं चला। जब बैंक के मुलाजिम बाहर निकले, तब पूरी मार्केट में शोर मचा। लुटेरे 3:40 मिनट और बीस सेकेंड पर बैंक में घुसे और 3:42 मिनट और 22 सेकेंड पर वारदात को अंजाम देकर बाहर निकल आए। लुटेरों ने बैंक के अंदर जाने से पहले मुंह पर रुमाल बांधा और हथियार बाहर निकाला। अंदर घुसते ही एक लुटेरा मैनेजर के पास पहुंच गया तो दो लॉबी में ही रहे। चौथा लुटेरा तेजधार हथियार लेकर कैशियर के पास चला गया। आरोपियों में एक पगड़ीधारी भी शामिल है।
विज्ञापन
अलग-अलग दिशा से आए लुटेरे
5 of 7
PNB Bank Robbery
- फोटो : amar ujala
जिस स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे साफ है कि बैंक शाखा लुटेरों के निशाने पर थी। लुटेरों को पता था कि बैंक के अंदर मुलाजिम कितने हैं। बैंक मैनेजर का कमरा और कैशियर का केबिन कहां है। बैंक के बाहर कोई सिक्योरिटी गार्ड न होने की भी जानकारी लुटेरों को थी। लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसने से पहले सीढ़ियों में अपने चेहरे पर रुमाल सेट किए। लुटेरे बैंक में घुसने के लिए अलग अलग दिशा से आए। दो लुटेरे एक रास्ते तो दो दूसरे रास्ते से सीढ़ियां चढ़े। वहीं जब लुटेरे बैंक के अंदर घुसे तो उसके एक मिनट बाद ही एक महिला बैंक में आने लगी थी।
विज्ञापन
वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल
6 of 7
PNB Bank Robbery
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक जब महिला बैंक के अंदर घुसी तो अंदर लुटेरे वारदात कर रहे थे। शोर की आवाज सुन महिला गेट से ही बाहर निकल गई। जब तक महिला किसी को कुछ बताती तब तक लुटेरे भी उसके पीछे ही बाहर निकल गए और बाइक पर फरार हो गए। दिन दहाड़े चार हथियारबंद लुटेरों द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पहले तो लोगों को इस वारदात के बारे में पता नहीं चला। जब पुलिस कर गाड़ियां इलाके में पहुंची तो आस-पास के लोग बाहर निकले। वारदात से दुकानदार दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाए।
कई थ्योरियों पर काम कर रही है पुलिस : पुलिस कमिश्नर
7 of 7
PNB Bank Robbery
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि चारों लुटेरों के पास हथियार थे। तीन के पास पिस्तौल और एक के पास चाकू था। अंदर घुसते ही लुटेरों ने गोली चलाई और एक ने कैशियर से कैश लूटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। इसके अलावा पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक करवा रही है। पुलिस इस मामले में कई थ्योरियों पर काम कर रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।