फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लोगों से भरी जीप नहर में गिरी, देखिए कितना खतरनाक था हादसा?

Tue, 04 Oct 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
संगरूर में पिकअप नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
भोग समागम से वापस लौटते समय 22 लोगों से भरी जीप नहर में गिर गई। हादसे के बाद नहर में लाशें बिखरी नजर आ रही थीं। 5 के मरने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
संगरूर में पिकअप नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, पंजाब के संगरूर जिले में गांव लड्डा के पास हुआ। गाड़ी में सवार 22 लोग आपस में रिश्तेदार थे। हादसे का कारण गाड़ी का ओवरलोड होने और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद मरने वालों के शव नहर में इधर-उधर पड़े थे। अठारह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
संगरूर में पिकअप नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक संगरूर के हरिपुरा बस्ती और गांव मंगवाल के कुछ परिवार गांव अलाल (शेरपुर) में एक भोग समामग में शामिल होने के बाद संगरूर लौट रहे थे। जब वह गांव लड्डा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

4 of 6
संगरूर में पिकअप नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने हरिपुरा के रहने वाले दो सगे बहन-भाई सुखमनप्रीत (4 साल), करन (12), मंगवाल निवासी स्वर्णजीत कौर (40) और गुरदेव कौर (70) को मृत करार दे दिया। घायलों में से बारह लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया गया। अठारह लोगों को पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
संगरूर में पिकअप नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जहां हरमीत कौर (50) की मौत हो गई। बघायलों में सतनाम सिंह (30), जसवंत कौर (40), परमजीत कौर (33), बलवीर कौर (45) बोबी (13), सतवंत सिंह (63), अवतार सिंह (40), जरनैल कौर (60), अमन (30), विजय (20), जसवंत कौर (30) सभी निवासी मंगवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संगरूर में पिकअप नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा छह व्यक्ति संगरूर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इनमें निर्मल कौर, जसवीर कौर, निक्की, सुखविंदर कौर, परविंदर कौर, अमनदीप कौर शामिल हैं। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर भरपूर सिंह ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें