फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पटरी पार करता ट्रक ट्रेन से जा भिड़ा, क्या हाल हुआ देखिए

Mon, 09 Oct 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/जलालाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Train Accident
मानवरहित फाटक पर एक सीमेंट मिक्सचर ट्रक और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर हो गई। देखिए, ये तस्वीरें अपने आप में हैरान कर देने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Train Accident
घटना पंजाब के जलालाबाद में गांव चक्क सुखेरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग लेबल पर रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन और ट्रेनजिट मिक्सचर ट्रक की टक्कर में ट्रेन चालक की मौत हो गई। हादसे में ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के परखचे उड़ गए। मृतक की पहचान विकास केपी वासी गांव बैना जिला धमोली (बिहार) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे फिरोजपुर से डीएमयू ट्रेन फाजिल्का के लिए रवाना हुई। यह करीब 10 बजे जलालाबाद-मंडी लाधुका के बीच गांव चक्क सुखेरा के रेलवे क्रॉसिंग लेबल नंबर-सी-64 पर पहुंची। यहां ट्रैक में फंसे पारगमन मिश्रण ट्रक से टकरा गई। 

4 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का मिश्रण वाला हिस्सा इंजन के बीच धंस गया। इससे चालक विकास इंजन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक छलांग लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
गेट पर मौजूद गेट मित्र गुरदेव सिंह ट्रक चालक को रुकने का इशारा कर रहा था, लेकिन वह नहीं रुका और ट्रक रेल पटरी के बीच फंस गया। उसी समय ट्रेन वहां पहुंच गई, जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए। मौके पर ट्रेन में जबरदस्त झटका लगा, जिससे सवारियां सहम गईं।
विज्ञापन

6 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री अफरातफरी में उतरे। इस हादसे में किसी यात्री को चोट लगने की सूचना नहीं है। ट्रेन के इंजन को कटर से काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। दोपहर 12 बजे उक्त सेक्शन बहाल किया गया। ट्रेन में इंजन जोड़कर सुरक्षित स्थान तक लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Train Accident
सूचना मिलते ही रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम विवेक कुमार, सेफ्टी, इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी के अलावा जलालाबाद के एसडीएम पिरथी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। रेल अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित की जा रही है। जीआरचपी की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें