फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली हत्याकांड में आया नया मोड़, अब पुलिस पर सबूत जलाने का आरोप

Mon, 03 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
एकम हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है, पुलिस पर अब बड़ा आरोप लगा है, जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 7
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
एकम के परिजनों का आरोप है कि जो सूटकेस गुरुद्वारे के बाहर से चोरी हुआ था, उसे पुलिस ने जलाने की कोशिश की। इसका खुलासा गुरुद्वारा साहिब से जुड़े एक अहम व्यक्ति ने किया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज करा दिया है। वहीं, उनका आरोप है कि केस में राजनीतिक दबाव भी हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम - फोटो : अमर उजाला
एकम के परिजनों के वकील तरमिंदर सिंह ने बताया कि जिस बैग को सीरत ने गुरुद्वारे के बाहर रखा था, वह चोरी हो गया। लेकिन 19 मार्च को वह बैग गुरुद्वारा के प्रबंधक को मिल गया था और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में ले लिया। 
 

4 of 7
Mohali murder
इसके बाद उन्होंने फेज-8 थाना पुलिस को बैग दे दी, थाना पुलिस ने बैग में रखे कपड़े जला दिए। वकील ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने कहा था कि एकम की हत्या के बाद सीरत एक बैग लेकर भागी थी। इसके बाद वह शहर के एक गुरुद्वारे में गई और उसने बैग को बाहर रख दिया, जब वह बाहर आई तो वह गायब था।
विज्ञापन

5 of 7
Mohali murder
एकम के भाई दर्शन ढिल्लों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस केस में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पीसीआर मौके पर पहुंची थी तो उन्होंने फेज-8 थाना पुलिस को बुलाया, जिन्होंने वहां पहुंचते ही कपड़ों वाला बैग जला दिया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधकों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और बैग जलाकर वहां से चले गए। 
विज्ञापन

6 of 7
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर आरोप लगाते हुए दर्शन ने कहा कि पुलिस वालों ने जो बैग में रखे कपडे़ जलाए हैं, इसके लिए उन्हें सीनियर अफसरों के आदेश आए थे। बैग में एक चप्पल , बेडशीट व अन्य कपड़े रखे थे। मगर वह कपडे़ सीरत के नहीं बल्कि जिन्होंने एकम की हत्या में सीरत का साथ दिया था, उसके थे। दर्शन ने कहा कि एकम को गोली करीब तीन मीटर की दूरी से मारी गई थी। सीरत का निशाना इतना पक्का नहीं है कि वह दूरी से गोली चलाए और एकम के सिर में लगे। दर्शन ने कहा कि एकम को जिन लोगों ने गोली मारी है, सीरत और पुलिस उन्हें बचा रही है। एकम को गोली मारने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूटकेस में शव
एकम मर्डर केस में गुरुद्वारा प्रबंधक और एकम के भाई की ओर कोई शिकायत नहीं आई है।
- बलजिदंर सिंह, थाना प्रभारी मटौर।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें