जेल ब्रेक से जहां पुलिस की भूमिका पर पहले ही सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं पुलिस की फायरिंग में एक लड़की की मौत ने मामले को पेंचीदा बना दिया। नाभा जेल में फरार हुए कैदियों की तलाश में पटियाला-चीका रोड पर पंजाब-हरियाणा बार्डर पर स्थित गांव धर्महेड़ी के नजदीक पुलिस ने एक नाका लगाया था।
विज्ञापन
2 of 5
फायरिंग में गई लड़की की जान
इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने पटियाला से चीका (हरियाणा) की तरफ जा रही एक डिजायर कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे कार में सवार आर्केस्ट्रा ग्रुप की नेहा (24) निवासी पटियाला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल से खूंखार कैदियों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद जिले से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई थी। पंजाब हरियाणा बार्डर पर गांव धर्महेड़ी के पास नाका लगाया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
फायरिंग में गई लड़की की जान
पटियाला की तरफ से अरमान म्यूजिकल ग्रुप की गाड़ी पुलिस नाके के पास पहुंची, तो पुलिस मुलाजिमों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। कार चालक और ग्रुप के मालिक सरबजीत सिंह ने बताया कि उनको नाके पर रूकने का इशारा हुआ था। वह अपनी गाड़ी को अभी एक साइड पर रोक ही रहा था कि सिविल वर्दी में एक पुलिस मुलाजिम ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गाड़ी की अगली सीट पर बैठी नेहा की छाती में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।
4 of 5
फायरिंग में गई लड़की की जान
अन्य लड़कियां सोनी, शिफाली और सिम्मी पिछली सीट पर होने के कारण बच गईं। मृतका की मां ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद नेहा ही परिवार का पालन पोषण कर रही थी। अब उनके परिवार के लिए गुजारा करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझ कर बेटी की कार पर फायरिंग की है। आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और साथ ही उनके परिवार को मुआवजा दिलाया जाए।
वहीं पुलिस की फायरिंग में पास से अपनी पत्नी के साथ जा रहा बाइक सवार चंद्रभान पुत्र देव राज निवासी दिड़बा घायल हो गया। चंद्रभान चीका में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। उसके जांघ में गोली लगी। उसको पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भरती कराया गया है। इस संबंध में सुपरिंटेंडेंट पुलिस हेडक्वार्टर सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि मामले में जांच करवाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।