फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल ब्रेक : 12 मिनट में 6 कैदी फरार, टाइमलाइन के साथ एक नजर में पूरी वारदात

Mon, 28 Nov 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
1 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
सूबे की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल नाभा पर रविवार सुबह चार गाड़ियों में पुलिस की वर्दी में आए दस हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। अपराधी जेल में बंद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटो समेत छह कैदियों को अपने साथ भगाकर ले गए। फरार अपराधियों में कश्मीर सिंह, गुरप्रीत सिंह सेखों, हरजिंदर सिंह उर्फ विकी गौंडर, अमनदीप सिंह ढोडियां और कुलप्रीत सिंह नीटू शामिल हैं। डीजीपी सुरेश अरोड़ा के मुताबिक हरविंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह आतंकी हैं और बाकी सभी खतरनाक गैंगस्टर हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
हथियारबंद फार्च्यूनर और वरना गाड़ियों में आए थे। जेल ब्रेक की घटना के बाद नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, एडीजीपी जेल एमके तिवारी को मुअत्तल कर रोहित चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस एस भूपति को नाभा जेल का सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। साथ ही जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
कैदी को छोड़ने की बात कह संतरी से खुलवाया गेट
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाभा जेल के बाहरी गेट पर पांच पुलिस वर्दीधारी व्यक्ति पहुंचे। कार में हथकड़ी लगाकर एक व्यक्ति बैठाया गया था। अपराधियों ने जेल के बाहर खड़े संतरी को कहा कि वह कैदी को छोड़ने आए हैं। संतरी ने गेट खोल दिया। 

4 of 12
नाभा जेल ब्रेक
इसके बाद इन आरोपियों ने हथियारों की नोक पर मुख्य गेट के संतरी को काबू कर लिया और फिर अंदरूनी गेट पर जाकर दूसरे संतरी से गेट खुलवाकर उसको भी काबू कर लिया। इस दौरान एक जेल मुलाजिम जगमीत बराड़ के मुंह पर हथियारबंदों ने चाबियां मारी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए छह अपराधियों को जेल से भगा कर ले जाने में कामयाब हो गए। इस दौरान आरोपियों ने करीब 100 से ज्यादा राउंड फायर किए। 
विज्ञापन

5 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
महज 15 मिनट में दिया वारदात को अंजाम-
सूत्रों के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने जेल से आतंकी समेत छह बदमाशों को भगाने की वारदात को महज 15 मिनट में अंजाम दिया। जबकि जेल के अंदर मुलाकात करने आए व्यक्ति को लगभग आधा घंटा कार्रवाई में लग जाता है।  जेल के बाहर आरोपी भगाए गए कैदियों के साथ कारों में सवार होकर थूही रोड की तरफ भागे। जेल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर 40 नंबर रेलवे फाटक बंद होने के कारण आरोपियों को अपनी कारें मोड़नी पड़ी। आरोपी फायरिंग करते हुए फिर से जेल के आगे से ही होते हुए मालेरकोटला रोड की तरफ चले गए।
विज्ञापन

6 of 12
नाभा जेल ब्रेक
रविवार सुबह-
8:45 बजे - जेल के मुख्य गेट के बाहर कार में पहुंचे पुलिस वर्दी धारी हथियारबंद
गेट पर तैनात संतरी को कहा कि कैदी को जेल अथारिटी को सौंपने आए हैं। कार में एक व्यक्ति हथकड़ी लगाकर बिठा रखा था। गेट पर तैनात स्टाफ ने लापरवाही बरती, बिना कागज चेक किए (जो कैदी को हैंडओवर करने के समय दिखाए जाते हैं) उन्हें देखे बगैर अंदर जाने दिया।
8:46 बजे- आरोपी अंदर घुसे और फिर अंदर के गेट पर खडे़ संतरी से गेट खुलवाकर उसको काबू कर लिया। फिर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए चार मिनट में ही अपने साथियों को छुड़वा कर बाहर निकल आए। 
8:50 बजे- आरोपी कारों में बैठकर जेल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बठिंडा हाईवे की तरफ गए, लेकिन 40 नंबर फाटक बंद होने के कारण फायरिंग करते हुए वापस जेल के बाहर से होते हुए संगरूर-मालेरकोटला रोड की तरफ चले गए। करीब 15 मिनट में पूरी घटना को हथियारबंदों ने अंजाम दिया। हथियारबंदों के पास तीन गाड़ियां फार्च्यूनर, वरना और आई-10 थी।
विज्ञापन

7 of 12
नाभा जेल ब्रेक
नाके पर पुलिस फायरिंग में लड़की की मौत, एक घायल
नाभा जेल में फरार हुए कैदियों की तलाश में पटियाला-चीका रोड पर पंजाब-हरियाणा बार्डर पर स्थित गांव धर्महेड़ी के नजदीक पुलिस ने एक नाका लगाया था। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने पटियाला से चीका (हरियाणा) की तरफ जा रही एक डिजायर कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे कार में सवार आर्केस्ट्रा ग्रुप की नेहा (24) निवासी पटियाला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सुपरिंटेंडेंट पुलिस हेडक्वार्टर सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि मामले में जांच करवाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

8 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
सुराग देने वाले को 25 लाख इनाम : डीजीपी
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए सूचना देने वाले को पंजाब सरकार की ओर से 25 लाख का पुरस्कार देने का एलान किया गया है। साथ ही डिप्टी सीएम की ओर से उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल को तोड़कर भागे छह कैदियों के मामलेे की जांच करने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। इसके प्रमुख इंटर्नल विजिलेंस सेल के एडीजीपी प्रबोध कुमार होंगे और आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह, ईश्वर सिंह आईजीपी, निलाभ किशोर आईजी काउंटर इंटेलीजेंस, अमर सिंह चाहल डीआईजी पटियाला रेंज और एसएसपी पटियाला गुरमीत सिंह चौहान इसके सदस्य होंगे।
 

9 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
पूरे पंजाब में रेड अलर्ट-
घटना के बाद पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव-गृह जगपाल संधू की अगुवाई में एक जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं, जो जेल ब्रेक की घटना में खामियों की पड़ताल करेगी।  

10 of 12
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा : सुखबीर
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल नाभा जेल में हुई घटना का जायजा लेने के लिए बाद दोपहर जेल पहुंचे। इस मौके पर सुखबीर बादल ने मौके पर मौजूद सीनियर अधिकारियों को हिदायत की कि इतनी बड़ी लापरवाही के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाया जाए। उनके साथ डीजीपी सुरेश अरोड़ा और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी थे।

11 of 12
नाभा जेल ब्रेक
बड़ी लापरवाही के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाया जाए। उनके साथ डीजीपी सुरेश अरोड़ा और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी जेलों की सुरक्षा का पुर्न मूल्यांकन करके सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए जाएंगे। साथ ही हिदायत दी कि पंजाब के पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हदों को सील करके सभी आरोपियों को तुरंत काबू किया जाए। डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही वह जेल की सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही कहा कि इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि क्या नाभा जेल में हुई घटना में नाभा जेल का अंदरूनी स्टाफ की भी मिलीभगत है या नहीं। 
विज्ञापन

12 of 12
राजनाथ सिंह
राजनाथ ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
 गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को नाभा जेल से एक कट्टर खालिस्तानी आतंकी और पांच अन्य कैदियों के भागने की घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत की। गृह मंत्री ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री हैदराबाद में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें पंजाब के सभी जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए त्वरित कदम उठाने को कहा है। दोनों नेताओं ने फोन पर करीब 15 मिनट तक बातचीत की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें