25 साल की एक लड़की का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। चौंकाने वाली बात है कि लड़की को उसी के दोस्त ने फोन किया, मामले में अब लव स्टोरी का ऐसा किस्सा भी सामने है।
विज्ञापन
2 of 8
anjali murder
नोएडा सेक्टर-62 में शताब्दी विहार के एक अपार्टमेंट में यमुनानगर की जिस 25 वर्षीय अंजली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसमें एक तरफा प्यार की कहानी का किस्सा भी है। जिससे एक नज़र में ये पूरा मामला हेट स्टोरी का दिख रहा है। ये एक तरफा प्यार कॉलेज के जमाने का बताया जा रहा है। हांलाकि ये बात अभी तक स्पष्ट तरीके से नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
3 of 8
anjali murder
जिंदादिल अंजलि की मौत पर कई सवाल खड़े हैं, लेकिन इस मर्डर केस में सबसे बड़ी बात वो आखिरी कॉल है, जिसे सुनने के बाद ही अंजलि की हत्या कर दी गई।
4 of 8
anjali murder
मृतका मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि हत्या के आधे घंटे पहले उसने अपने दोस्त से बातचीत की थी। बताया जाता है कि अंजलि को एक लड़का काफी दिनों से परेशान कर रहा था। सवाल ये है कि क्या ये वही युवक था जो अंजलि के साथ कॉलेज में इंजीनियरिंग में साथ था।
विज्ञापन
5 of 8
anjali murder
अंजली सेक्टर-62 स्थित लावा कंपनी में काम करती थी। बताया जाता है कि वो यहां किसी बड़ी पोस्ट पर तैनात थी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। अभी तक साफ नहीं है कि आखिर हत्या की वजह क्या है और कितने हमलावर थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
anjali murder
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आया है। एक तरफा प्यार के चक्कर में गोली मारी गई। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर अंजली के फोन पर अनिरुद्ध नाम के लड़के का फोन आया।
विज्ञापन
7 of 8
anjali murder
अनिरुद्ध ने अंजली के साथ जालंधर स्थित एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। जिसके बाद से वह उससे प्यार करने लगा था। इसके बाद सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर अंजली को बेसमेंट में पीछे से गोली मारी गई। जिसके बाद हमलावर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अनिरुद्ध की तलाश कर रही है।्र