जिसे IAS स्तर की ट्रेनिंग मिली हो, जो राष्ट्रीय स्तर का तैराक रह चुका हो वह 10 फुट के स्वीमिंग पूल में डूबकर मर सकता है क्या?
विज्ञापन
2 of 10
ashish dahiya
ट्रेनी आईएएस अधिकारी आशीष दहिया की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत के मामले में परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर का तैराक आखिर कैसे 10 फुट गहरे पानी में डूब सकता है। आशीष किसी साजिश का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
3 of 10
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
पुलिस का कहना है कि पार्टी में मौजूद लोगों की लिस्ट बनाकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जो महिला अधिकारी पूल में गिरी थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा संस्थान के सीसीवीटी फुटेज की भी छानबीन की जा रही है। हालांकि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।
4 of 10
आशीष दहिया
प्रतिभाओं के धनी थे आशीष दहिया
आशीष ने इंजीनियरिंग करने के बाद 2013 में पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा पास कर सिरमौर में बतौर डीएसपी ज्वाइन किया था। 2015 में 411वीं रैंक के साथ उनका चयन आईआरएस में होने के बाद वह हैदराबाद चले गए। 2016 में दोबारा परीक्षा देकर उन्होंने 53वीं रैंक के साथ आईएएस क्वालिफाई किया। अब ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उन्हें एक जून 2017 को उन्हें बतौर एडीसी जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में ज्वाइन करना था।
विज्ञापन
5 of 10
आशीष दहिया
गोल्ड मेडल से नवाजे गए थे
बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार रहे आशीष ने बहुत मेहनत से यह मुकाम पाया था। आशीष के पिता नरेंद्र दहिया हरियाणा में कृषि विभाग से रिटायर हैं, मां मूर्ति देवी हरियाणा में ही शिक्षिका हैं। दोनों बड़े भाई सुरेंद्र व अशोक इंजीनियर हैं। अशोक विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
आशीष दहिया
चाचा वीरेंद्र ने बताया कि बचपन से आशीष को आईएएस बनने की चाहत थी। हरियाणा यूपी और हिमाचल में सरकारी नौकरी करने के बाद 2015 में आईआरएस और 2016 में उसका चयन आईएएस के लिए हुआ। मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान उसे डायरेक्टर गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन
7 of 10
ashish dahiya
- फोटो : अमर उजाला
एक जून को करना था श्रीनगर में ज्वाइन
परिजनों ने बताया कि एक साल चली ट्रेनिंग के बाद एक जून को आशीष को जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर ज्वाइन करना था। इसके लिए उसने सभी तैयारी भी कर ली थी। परिवार भी बेटे की पोस्टिंग के लिए काफी उत्साहित था। 31 मई को दिल्ली से ही आशीष की श्रीनगर के लिए फ्लाइट थी। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अब आशीष की मौत से परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। आशीष की मौत की खबर के बाद से पत्नी व मां को होश नहीं था।
8 of 10
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
डॉक्टरों के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
दिल्ली पुलिस ने आशीष के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से करवाया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों का कहना है कि आशीष के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसा लगता है कि पानी में डूबने के कारण ही उनकी मौत हुई है। डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
9 of 10
आशीष दहिया
स्वीमिंग पूल के पास नहीं थे गार्ड्स
परिजनों ने फॉरेन सर्विस संस्थान पर भी चूक के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि संस्थान के बीचो बीच गहरा स्वीमिंग पूल है। लेकिन हादसे के समय वहां लाइफ सेविंग गार्ड्स क्यों तैनात नहीं थे। अगर आशीष पानी में डूब भी रहा था तो उसे क्यों नहीं बचाया गया।
वहीं संस्थान के सुरक्षा गार्ड्स का कहना है कि सुबह 8.00 बजे से रात 10.00 बजे स्वीमिंग पूल खुला रहता है। लेकिन चूंकि संस्थान में आईएफएस व अन्य अधिकारी आते हैं तो वह किसी भी समय पूल का इस्तेमाल करते हैं, कोई उनको रोक नहीं पाता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।