सरेआम एक निहत्थे का एक दिल दहला देने वाले मर्डर हो जाता है। मर्डर का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
murder
घटना हरियाणा के सोनीपत की है, जहां के सिविल अस्पताल में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशीष की तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी। गुट बनाकर पहुंचे हत्यारों ने आशीष को फोन करके अस्पताल से बाहर बुलाया फिर चाकू, दरांती, फरसे और अन्य धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
murder
दिल दहला देने वाली यह घटना सुबह 10.30 बजे की है। कुछ युवकों ने फोन करके आशीष को अस्पताल से बाहर बुलाया और हाथापाई शुरू कर दी। तस्वीरों में ये साफ दिख रहा है कि आरोपी गुट बनाकर आए थे और उनके हाथों में दरांती, चाकू, फरसा व अन्य धारदार हथियार थे।
4 of 6
murder
आशीष को बचाने की कोशिश करने वाले उसके 2 दोस्तों को भी घायल किया गया है। जानकारी के मुताबिक देवनगर का रहने वाला आशीष सिविल अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
5 of 6
murder
हत्यारों ने आशीष को मार-मारकर लहूलुहान कर दिया और उसके 2 साथियों को भी घायल कर दिया। हत्या के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले आशीष का झगड़ा हुआ था। उसी के कारण उसकी हत्या की गई है।
यह पूरी वारदात एक पुलिस चैक पोस्ट से महज 10 कदम की दूरी पर हुई है। वहीं पुलिस चौकी आधा किलोमीटर दूर है। इस पूरी घटना को एक व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।