फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से शादी के लिए निकले थे 2 दोस्त, कत्ल कर ट्रैक पर फेंका, तस्वीरें

Thu, 21 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के खन्ना में दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दो दोस्त घर से शादी में जाने के लिए निकलते थे, लेकिन किसी ने उनकी हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब के खन्ना में दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात पंजाब के खन्ना में अंजाम दी गई। मृतकों की पहचान विक्की (21) और अनिल कुमार (27) निवासी जागीर पुरी (दिल्ली) के रूप में हुई। दोनों के सिर फटे हुए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब के खन्ना में दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतक अनिल कुमार के ससुर ओम प्रकाश ने बताया कि उनका दामाद अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेने के लिए दिल्ली से खन्ना आया हुआ था। बुधवार सुबह घर के नजदीक पानी की सरकारी टंकी बनी हुई है। पानी की टंकी चला जैसे ही कर्मचारी वापस जाने लगा तो उसने देखा कि रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े हैं। शव देखकर चारों तरफ शोर मच गय। शोर सुनकर वह भी उठ गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की।

4 of 5
पंजाब के खन्ना में दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात उनकी बिरादरी में शादी का कार्यक्रम था। इसमें उनका दामाद अनिल कुमार और उसका दोस्त विक्की गए हुए थे। ओम प्रकाश ने बताया कि हो सकता है कि कार्यक्रम से लौटते वक्त उनका किसी के साथ झगड़ा हो गया हो। जैसे ही अनिल और विक्की अपने घर के नजदीक पहुंचे उन लोगों ने पीछे से उनके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया हो। उनके घर की गली में काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब के खन्ना में दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ओम प्रकाश ने आशंका जताई कि अनिल और विक्की ने गली में ही दम तोड़ दिया होगा। कत्ल को हादसा दिखाने के लिए उनके शव वहां से उठाकर रेलवे ट्रैक पर रख दिए गए हों। सूचना मिलते ही सिटी थाना के एसएचओ अजीत पाल व सीआईए के थानेदार तलविंदर कुमार व खन्ना रेलवे के इंचार्ज सुरिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें