फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी फूल जैसी बच्ची को सीबीआई ने किया टॉर्चर, उसे मरने के लिए कर दिया मजबूर'

Wed, 20 Jul 2016 11:59 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रोते रहे बंसल - फोटो : विवेक निगम
मेरी फूल जैसी बच्ची को सीबीआई ने टॉर्चर किया, मेरे बच्चों ने क्या बिगाड़ा था, जो उन्हें मरने को मजबूर कर दिया...। रोते हुए बार-बार बालकिशन सीबीआई को कोस रहा था।
विज्ञापन

2 of 8
रोते रहे बंसल - फोटो : विवेक निगम
रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह सीबीआई की टीम नेहा को पूछताछ के लिए बाहर ले गई थी। दो घंटे बाद उसे घर छोड़ा गया।
विज्ञापन

3 of 8
बसल परिवार से उठी दो लाशें - फोटो : विवेक निगम
घर पर नेहा व सत्यबाला से भी लंबी पूछताछ हुई और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और मौत को गले लगा लिया। बालकिशन बार-बार अपनी बेटी के शव से लिपटकर रोते रहे।

4 of 8
परिवार से उठी दो लाशें - फोटो : विवेक निगम
बिलखते हुए वह बेटे योगेश से बेटी के लिए नया जोड़ा लाने की बात करते रहे। बालकिशन के बड़े भाई पवन ने बताया कि नेहा पढ़ने लिखने में बेहद होशियार थी। डीयू के विवेकानंद कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद वह घर पर ही रही।
विज्ञापन

5 of 8
बंसल परिवार में मातम - फोटो : विवेक निगम
यूनिवर्सिटी में उसने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था। इसके लिए उसे राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था। पढ़ाई के बाद उसने शुरू में प्रतियोगिताओं की तैयारी की थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

6 of 8
बीके बंसल का बेटा - फोटो : विवेक निगम
इस वजह से वह मां के साथ ही रहकर अभी भी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही थी। अचानक एक झटके में उनकी दुनिया बदल गई।
विज्ञापन

7 of 8
सोसाइटी पहुंचे बंसल - फोटो : विवेक निगम
सीबीआई ने बालकिशन को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इधर, सीबीआई की टीम ने शनिवार से रविवार सुबह तक और सोमवार से मंगलवार सुबह तक घर की तलाशी लेने के अलावा परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन

8 of 8
बीके बंसल - फोटो : विवेक निगम
इसी ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़कर रख दिया। परिजनों ने नेहा से बाहर ले जाकर पूछताछ के भी आरोप लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें