फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

Thu, 28 Apr 2016 03:14 PM IST
विपिन कुमार/अमर उजाला, बेरी(झज्जर)
विज्ञापन
1 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के झज्जर जिले में एक 6 दिन के बच्चे का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। बच्चे का शव टंकी से मिला। तस्वीरें।
विज्ञापन

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

2 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
वारदात थाना बेरी के अतंर्गत आने वाले गांव गोछी में बीती रात को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चें के शव को टंकी से बाहर निकाल कर कार्रवाही शुरू की गई। 
विज्ञापन

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

3 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया वहां से बच्चें को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई एम एस रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में परिजनों की शिकायत पर बच्चे की हत्या करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जूट गई है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। 

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

4 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गोछी में बीती 19 अप्रैल को नरेश के घर में लड़के का जन्म हुआ था और बीती रात को लड़के की छठी का कार्यक्रम था और आस-पास मौहल्ले की महिलाएं व लोग घर पर कार्यक्रम में आए हुए थे और रात को 12 बजे कार्यक्रम हो जाने के बाद आस-पास के सभी महिलाएं व व्यक्ति अपने-अपने घर वापिस लौट गए और परिवार भी सो गया। रात करीब 3 बजे जब बच्चा रोया तो मां ने बच्चे को दूध पिलाया और बाद में मां भी आराम से सो गई।  
विज्ञापन

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

5 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
सुबह जब परिवार उठा तो मां के पास सो रहा बच्चा गायब मिला तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने आस-पास की जगाहों पर बच्चे को तलाश्ना शुरू कर दिया लेकिन करीब घटें भर तक बच्चें का कोई सुराग नही लगा बाद में परिजनों ने घर के बाथरूम में रखी प्लास्टिक की टंकी का ढक्कन खोला तो उसमें बच्चा नजर आया तो परिजनों ने पैरो तले जमीन खिसक गई और बाद में सारे घटनाक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

6 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी हसंराज व बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह, फिंगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाही की गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की गई और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, टंकी से मिला शव

7 of 7
झज्जर में 6 दिन के बच्चे का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी बेरी कुलबीर सिंह ने बताया कि गांव गोछी में 6 दिन के बच्चे का बाथरूम में रखी टंकी में मिलने की सूचना मिली थी और सूचना पाकर बेरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने इस सदंर्भ में बच्चे के दादा रामकुंवार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चें के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई एमएस में करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। प्रयास है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें