फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कोहरे का कहर, बस का इंतजार कर रहे छात्रों को रौंदा, 9 की मौत

Thu, 09 Nov 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
Bathinda Accident
हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहे छात्रों को एक कंक्रीट मिक्सर ने रौंद डाला। जिसमें 9 की मौत हो गई, मौके की तस्वीरें देखिए
विज्ञापन

2 of 10
Bathinda Accident
बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को सुबह हुए हादसे के बाद दूसरी बस का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ने रौंद दिया। हादसे में 9 छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
Bathinda Accident
वहीं कुछ देर बाद इसी रोड पर दो अन्य बसों की टक्कर से एक के बाद एक 20 वाहन भिड़ गए। धुंध की वजह से ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा हुआ। इसमें एक अध्यापिका की मौत हो गई और करीब 20 लोग जख्मी हो गए।  

4 of 10
Bathinda Accident
भाईका कंपनी की प्राइवेट बस बुधवार को रामपुरा से बठिंडा आ रही थी। इसकी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही पीआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद प्राइवेट बस की सवारियां ड्राइवर साइड की खिड़की से नीचे उतर गईं। उनमें अधिकांश विद्यार्थी थे और सरकारी बस की सवारियां भी नीचे उतरीं। वे सभी जब सड़क के किनारे खडे़ होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे तभी...
विज्ञापन

5 of 10
Bathinda Accident
...तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रहे कंक्रीट मिक्सर चालक ने हादसे को देखने के चक्कर में उन पर टिप्पर चढ़ा दिया। इसकी चपेट में आने से नौ छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई लोगों ने जब टिप्पर खुद पर चढ़ता देखा तो उन्होंने रोड से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उनको भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Bathinda Accident
टिप्पर चालक को किया था रुकने का इशारा
बसों की टक्कर के बाद घायलों को उठाने पहुंचे समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने तेज रफ्तार आ रहे सीमेंट से भरे टिप्पर को रुकने का इशारा करते हुए हादसे के बारे में बताना चाहा, लेकिन टिप्पर इतनी तेेज रफ्तार में था कि उसने सड़क किनारे खडे़ सभी विद्यार्थियों को रौंद दिया।
विज्ञापन

7 of 10
Bathinda Accident
बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खडे़ छात्रों को रौंदने वाले टिप्पर की चपेट में आया छात्र जगमोहन सिंह पांच मिनट तक मौत से खेलता रहा। उसने अपनी जान टिप्पर की शाफ्ट से लिपटकर बचाई। हालांकि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

8 of 10
Bathinda Accident
उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जगमोहन ने बताया कि टिप्पर ने कई छात्रों के शरीरों के टुकडे़ कर दिए। वहीं वह खुद टिप्पर के नीचे लगी शाफ्ट के साथ लिपट गया। वह पांच बार गोल-गोल घूमता रहा और जब टिप्पर रुका तो वह एकदम नीचे गिर गया। उसकी जो बाजू शाफ्ट के साथ लिपटी थी, उसका मास पूरी तरह से उतर गया। साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों में रगड़ लग गई। उसने बताया कि छात्रों पर जब टिप्पर चढ़ा तो उसके बाकी साथियों ने हाईवे से कूदकर अपनी जान बचाई।

9 of 10
Bathinda Accident
धुंध होने से गिरी ओस की वजह से नहीं लगे ब्रेक
धुंध होने से गिरी ओस की वजह से सड़क पर जा रही अधिकतर गाड़ियों के ब्रेक नही लगते और वे बेकाबू होकर दूसरे वाहनों से टकरा जाती हैं। बुधवार को भी हाईवे पर बीस वाहनों के आपस में टकराने का यह सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
Bathinda Accident
मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख मुआवजे का एलान
डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा और बठिंडा शहरी विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतक  विद्यार्थियों के परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। डिप्टी कमिश्नर ने एक बयान जारी कर हादसों में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। धुंध में हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बठिंडा के स्कूलों और कॉलेजों में अगले पांच दिनों तक छुट्टियां करने का एलान भी किया है। साथ ही जिला प्रशासन ने सड़क हादसों में घायल हुए छात्रों और लोगों का निशुल्क इलाज करवाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें