सुबह का समय था, सड़क पर काफी धुंध थी। ड्राइवर बस को बहुत तेजी से भगा रहा था, पीछे बैठे लोगों ने कहा भी कि भइया बस धीरे चलाओं लेकिन ड्राइवर नहीं माना और...
विज्ञापन
2 of 7
ferozepur accident
घने कोहरे के चलते पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव करि कलां में मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और ट्राले की भिड़ंत में दो शिक्षकों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग जख्मी हो गए, इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
ferozepur accident
सुबह पौने आठ बजे घनी धुंध में बस और ट्राले की भिड़ंत के बाद जख्मियों की चीख पुकार से गांव करि कलां में भगदड़ मच गई। ग्रामीण जख्मियों की मदद के लिए घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्हें विभिन्न वाहनों की मदद से फिरोजपुर, फरीदकोट और अमृतसर के अस्पतालों में पहुंचाया।
4 of 7
ferozepur accident
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक अपनी सीट से पीछे जाकर गिरा। बस खून से लथपथ थी। लाशें बस की सीट और बस से बाहर लटकी हुई थी। बस में शिक्षक और पुलिस मुलाजिमों समेत चालीस लोग सवार थे।
विज्ञापन
5 of 7
ferozepur accident
जख्मी अमृतपाल सिंह ने बताया कि बस चालक परमजीत सिंह को कंडक्टर ने रफ्तार धीमे करने को कहा था लेकिन ड्राइवर ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। बस का सायरन भी खराब था। चालक किसी वाहन को ओवर टेक कर रहा था, तभी जलालाबाद से आ रहे ट्राले से जाकर भिड़ गई।
विज्ञापन
6 of 7
ferozepur accident
बस से जख्मियों को निकालने वाले गांव करि कलां निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ पवन और जगजीत सिंह ने बताया कि जब दुर्घटना घटी, बस के भीतर से जख्मी चीख-पुकार रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या लगभग आठ है। मौके पर चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
कई लोग गंभीर रूप से जख्मी थे, जिन्हें अमृतसर, फरीदकोट और फिरोजपुर के अस्पतालों में भेजा गया। पवन ने बताया कि बस चालक की गलती के कारण घटना घटी है। बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सीटों पर लाशें लटकी हुई थी। घटनास्थल पर एंबुलेंस देरी से पहुंची, रोड पर जो भी वाहन गुजर रहा था उसमें जख्मियों को लादकर अस्पताल पहुंचाया।