फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा समझौता मत करना। लव यू हनी, मिस यू बेटा... फिर हुआ फेसबुक पर ज़िंदगी का आखिरी LIVE

Mon, 17 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
पापा समझौता मत करना। लव यू हनी, मिस यू बेटा...  ये वो आखिरी शब्द है जिसे एक 28 साल का युवक आखिरी बार बोल कर भाई के सामने फंदे पर झुल गया। 
विज्ञापन

2 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
28 साल के युवक दीपक ने फेसबुक पर LIVE होकर फांसी लगा ली। लेकिन उसके घर की दीवारों पर जो लिखा मिला है वो डरा देने वाला है, डरा देने वाला इसलिए क्योंकि एक 28 साल के युवक की जिन्दगी में क्या क्या चल रहा था इस बारे में कोई जान तक नहीं पाया।  
विज्ञापन

3 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
फेसबुक पर वीडियो लाइव कर फंदा लगाकर जान देने वाला युवक दिल्ली पुलिस की महिला हेडकांस्टेबल व उसके दो साथियों की धमकी से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। युवक के परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी और उसके दो साथियों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। 
 

4 of 13
धमकी के बाद किया लाइव सुसाइड
युवक के कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा। साथ ही युवक के पास से पुलिस ने 60 पेज की डायरी बरामद की है, जिसमें भी उसने महिला व दो अन्य पुलिस कर्मियों के बीच संबंध होने के बारे में लिखा है। साथ ही लिखा है कि वह उनके बारे में छह माह से जानता था। उसे लगातार धमकी दी जा रही थी, जिससे तंग आकर वह जान दे रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
धमकी के बाद किया लाइव सुसाइड
युवक ने लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ दिल्ली में तीन पुलिस कर्मी हैं। इसने मुझे मारने की धमकी दी थी। महिला पुलिस कर्मी का दोनों के साथ रिलेशन है। रिलेशन के बारे में छह माह से जानता हूं, जिसके लिए एक पुलिस कर्मी ने अपनी गन मेरे पेट पर लगा कर धमकी दी थी। मैंने एक-एक बात अपनी डायरी में लिख दी और मुझे पता है कि ये सब पुलिस वाले हैं। इसी लिए मैं अब खुद अपनी जान ले रहा हूं।
विज्ञापन

6 of 13
धमकी के बाद किया था लाइव सुसाइड
महिला पुलिस कर्मी के बारे में मैंने उसके पति को भी बताया। ये तीनों दिल्ली पुलिस में हैं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैंने एक सप्ताह का मामला अपनी डायरी में लिख दिया है। सो प्लीज हो सके तो सच सबके सामने लाएं। मैंने 60 पेज लिखे हैं अपनी डायरी में। पापा समझौता मत करना। लव यू हनी, मिस यू बेटा। दीवार पर तीनों पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर लिखे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
धमकी के बाद किया लाइव सुसाइड
दीपक की पत्नी किरन ने बताया कि उसके पति कहते थे कि उसे तीनों से खतरा है। वह उसे एक्सीडेंट में मरवाने की धमकी देते हैं। वह उनके रिलेशन के बारे में जानता है, जिसके चलते वह धमकी देते हैं। उनके पति कहते थे कि किसी कारण उनकी मौत होती है वह इसके जिम्मेदार होंगे। किरन ने बताया कि इसी धमकी के चलते उसका पति कभी अकेला घर से बाहर भी नहीं जाता था।

8 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
दीपक की बहन नीलम ने बताया कि उसके भाई ने साफ लिखा है कि पापा समझौता नहीं करना। साथ ही उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी व बेटे से बहुत प्यार करता है। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दीपक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में माता-पिता के अलावा, दो बहन, पत्नी व चार साल का बेटा रह गया है।
 

9 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
पुलिस का कहना है कि युवक के पिता ने एक महिला व दो व्यक्तियों पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। तीनों दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
सोनीपत के एसपी अश्विन शैणवी ने कहा है कि युवक के सुसाइड नोट में दिल्ली के तीन पुलिस कर्मियों का नाम है। उसके पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

11 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
बता दें कि शहर के देव नगर निवासी दीपक (28) ने शुक्रवार देर शाम अपने घर के अंदर छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय दीपक फेसबुक पर लाइव था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसके माता-पिता बाहर गए थे, वहीं युवक अपनी पत्नी व बेटे को परिचित के घर छोड़कर वापस घर आया था। 

12 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
बाद में युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग अपनी फोटो अपलोड करने के बाद वीडियो के ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी को बांधकर फंदा लगा लिया। उसे फंदे पर लटकते देख बहन ने फेसबुक पर सबसे पहला कमेंट कर उसे टोका और ऐसा नहीं करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

13 of 13
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
उसके फेसबुक दोस्तों ने भी कमेंट कर उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की सूचना के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस दीपक के घर पहुंची और उसके घर के अंदर दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को कैमरे में कैद किया। साथ ही पुलिस ने उसे कमरे से 60 पेज की डायरी भी बरामद की है, जिसमें उसने तीनों पुलिस कर्मियों के संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें