एक बाप इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। पहले अपने 3 बच्चों को टैंक में डुबोया, विरोध करने पर पत्नी का भी गला काट डाला। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
Haryana Narnaul Murder
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के नारनौल का है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में गांव शहबाजपुर में एक कलयुगी पिता ने वीरवार सुबह अपने तीन मासूम बच्चों को वाटर टैंक में डुबो दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसका मर्डर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
Haryana Narnaul Murder
पूरी घटना को अंजाम देने के बाद वह आत्म हत्या करने के मकसद से कुएं में कूद गया। मगर ग्रामीणों ने उसे जीवित बचा लिया। शहबजापुर निवासी राधेश्याम (28) राज मिस्त्री का काम करता है। वहीं उसके पिता रतिराम ने गांव के नजदीक टाइल बनाने की फैक्ट्री खोल रखी है।
4 of 8
Haryana Narnaul Murder
आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद वीरवार को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें राधेश्याम मानसिक संतुलन खो बैठा। जिसके बाद उसने अपने तीन मासूम बच्चों आठ वर्षीय खुशी, छह वर्षीय तमन्ना व दो वर्षीय नैतिक को घर के प्रांगण में बने वाटर टैंक में डूबो दिया। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान पत्नि मंजू देवी ने बच्चों को बचाने के प्रयास किए। जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने पत्नि पर भी चाकू व राड़ से हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
Haryana Narnaul Murder
पत्नी की मौत के बाद खुद घर से भाग निकला तथा गांव से बाहर उजड़ कुएं में कूद गया। खेतों में फसल की कटाई कर रहे किसानों ने राधेश्याम को देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। इसके बाद लोरिंग मशीन से आरोपी को जीवित बाहर निकाला गया। मस्तिष्क व अन्य शारीरिक अंगों में चोट होने के कारण नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
6 of 8
Haryana Narnaul Murder
पुलिस के पहुंचने से पहले कर दिया दहा संस्कार
इससे पहले परिजनों ने घर में मृत पड़ी पत्नि मंजू देवी का गुपचुप दाह संस्कार कर दिया और बेहोशी की हालात में तीनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच गये। चिकित्सक अविनाश पूनिया ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी खुशी को आक्सीजन व कृत्रिम सांस दी गई। करीब आधे घंटे अथक प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली तथा 11.45 बजे इसीजी रिपोर्ट मिलने पर मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर अस्पताल में एडमिट आरोपी राधेश्याम की हालात में सुधार है।
विज्ञापन
7 of 8
Haryana Narnaul Murder
एसपी ने किया मौका मुआयना
सूचना मिलते ही एसपी हामिद अख्तर, डीएसपी महेश शर्मा घटना स्थल शहबाजपुर पहुंचे। उन्होंने हत्या में इस्तेमाल हथियारों को कब्जे में लिया। इसके उपरांत परिजनों से पूछताछ की गई। जांच अधिकारी अशोक सैनी को मृत मंजू के पहर पक्ष से संपर्क के निर्देश दिए। दूरभाष पर सूचना मिलते ही पीहर पक्ष के लोग अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा दिल्ली पहुंचेंगे। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी राधेश्याम ने पत्नी के चरित्र पर शक जताया है। जिसके चलते ही उसने पत्नी पर राड व चाकू से हमला किया। वहीं बच्चों को पानी के हौद में डुबो दिया। मगर वह बार-बार बयान बदल रहा है। मृतका मंजू के मायके पक्ष के आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
- अशोक कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, नांगल चौधरी