अमृतसर में मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक घटना ने उसे जुर्म की दुनिया में उतार दिया। तब से उसने कभी पलट कर नहीं देखा। अंत इतना खौफनाक होगा, इसका अंदाजा शायद उसे भी नहीं था। जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद वह जगरूप रूपा से मिला और बाद में वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। सूत्र बताते हैं कि शूटर मनु ने लॉरेंस ग्रुप में शामिल होने के बाद ही हथियार चलाने की पूरी ट्रेनिंग ली थी। बाद में धीरे-धीरे वह लॉरेंस ग्रुप का सबसे भरोसेमंद शूटर बन गया।